सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ रिलीज, देशभर की बुक शॉप में उपलब्ध

New Delhi, 10 नवंबर . कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है. यह पुस्तक अब देशभर की किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है. पुस्तक के विमोचन के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष, त्याग और Political सफर को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के उन अनुभवों और फैसलों का जिक्र किया गया है, जिन्होंने भारतीय राजनीति को प्रभावित किया.
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वी गुरुनाधम ने किताब के विमोचन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब का जारी होना पार्टी के लिए गर्व की बात है. यह फैसला बिल्कुल सही समय पर लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर जनता के बीच उनकी छवि और Political कद को कम करने की कोशिश करती रही है. ऐसे में यह किताब भाजपा के आरोपों का एक उचित जवाब है. उन्होंने कहा कि यह किताब भारतीय इतिहास का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित होगी.
वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने पुस्तक को सामान्य किताब से अलग बताते हुए कहा कि यह त्याग, प्रेम और दृढ़ता की कहानी है. इसमें सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों और उनके सामने आई चुनौतियों को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसे बेहद कठिन दौर से गुजरने के बावजूद सोनिया गांधी ने खुद को संभाला और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
जेबी माथर ने कहा कि किताब में सोनिया गांधी के Political जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों का भी उल्लेख है. इसमें उस समय का भी जिक्र किया गया है, जब उन्हें देश के Prime Minister पद की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला था लेकिन उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. यह फैसला सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और सिद्धांतों को दर्शाता है.
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि यह किताब लोगों को कई नई सीख देगी. इसमें बताया गया है कि सोनिया गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मर्यादा बनाए रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की ओर से सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए गए लेकिन उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखा. दत्त ने कहा कि सोनिया गांधी के परिवार के किसी सदस्य ने भी इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी. कठिन समय में भी आगे बढ़ते रहना ही एक अच्छे राजनेता की पहचान है.
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इस किताब के माध्यम से सोनिया गांधी ने अपने जीवन के अनुभवों को लोगों के सामने रखा है. इसे पढ़ने के बाद उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं और फैसलों को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह किताब पढ़नी चाहिए क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं.
राजपूत ने कहा कि किताब की आलोचना करने वालों का भी स्वागत है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए राजनीति ही सब कुछ है, लेकिन आलोचना से सच्चाई नहीं बदलती. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के जरिए पाठकों को सोनिया गांधी के निजी जीवन, Political संघर्ष और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को जानने का अवसर मिलेगा.
–
एसएके/पीएम


