Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना, पर्यावरण संरक्षण से लेकर मंदिर राजनीति और एथेनॉल ब्लेंडिंग पर अपनी बात रखी

भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना, पर्यावरण संरक्षण से लेकर मंदिर राजनीति और एथेनॉल ब्लेंडिंग पर अपनी बात रखी

New Delhi, 9 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण, अयोध्या में राम मंदिर, सोनिया गांधी के बयान, पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और एथेनॉल ब्लेंडिंग जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को लेकर कहा कि मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए Government पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर बारीकी से नजर रख रही है. Prime Minister भी पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य बताते रहे हैं. ऐसे में सभी को मिलकर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि छठ पर्व के नजदीक आने के साथ वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के एक इंटरव्यू में दिए गए बयान पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद दुखी होने और रोने की बात कही थी.

तुहिन सिन्हा ने पूर्व Union Minister सलमान खुर्शीद के पुराने बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद सोनिया गांधी के भावुक होने की बात कही थी. इस संदर्भ में सिन्हा ने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी केवल तभी भावुक होती हैं, जब उन्हें अपना वोट बैंक खतरे में नजर आता है.

तुहिन सिन्हा ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘Political हिंदू’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को पिछले तीन वर्षों में अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने का समय नहीं मिला. अखिलेश को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था लेकिन वह शामिल नहीं हुए. मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद आयोजित एक अन्य समारोह में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया. चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को मंदिर की याद आ गई है.

भाजपा नेता किलारू दिलीप कुमार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को पीड़ित होने का दिखावा करने के बजाय अपने शासनकाल में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Political बयानबाजी और नाटक से राज्य की स्थिति में सुधार नहीं होगा.

इसके अलावा, दिलीप कुमार ने राहुल गांधी के एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है. यदि राहुल गांधी को इसमें किसी तरह की गड़बड़ी या मिलावट का संदेह है, तो उन्हें आरोप लगाने के बजाय ठोस तथ्य और भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत सामने रखने चाहिए.

–

एसएके/पीएम

Share