Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भारत की विकास यात्रा रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ एकजुटता जरूरी : धर्मेंद्र प्रधान

India की विकास यात्रा रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ एकजुटता जरूरी : धर्मेंद्र प्रधान

Patna, 9 नवंबर . पूर्व Union Minister और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान Monday को Patna पहुंचे. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश और बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही कहा कि देश की प्रगति को रोकने और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने वाली अराजक मानसिकता के लोगों का लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध करने की जरूरत है.

Patna पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों ने बड़े आनंद के साथ दीपावली मनाई है. बिहार में अब लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा. उन्होंने कामना की कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी देशवासियों और बिहारवासियों पर बना रहे. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश और बिहार लगातार आगे बढ़ रहे हैं. देश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बढ़ना चाहिए. Prime Minister ने भी हमेशा इन मूल्यों को महत्व दिया है.

उन्होंने बस्तर में Prime Minister मोदी के सुरक्षा बलों के जवानों के साथ समय बिताने का उल्लेख करते हुए कहा कि Prime Minister हर साल उन स्थानों पर जाकर जवानों से मिलते हैं, जहां देश की सुरक्षा में लगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं. प्रधान ने कहा कि देश ने Sunday को Prime Minister का यह दृश्य देखा, जब उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ समय बिताकर उनका हौसला बढ़ाया. ये जवान देश की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

अराजकता और अस्थिरता फैलाने वाली मानसिकता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा. India विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश की प्रगति को रोकने की मानसिकता रखने वाले, लोकतांत्रिक शक्तियों और मूल्यों के खिलाफ काम करने वाले तथा अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों का लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध जरूरी है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ने इस संबंध में जो बात कही है, वह सही है. लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश की विकास यात्रा को मजबूत बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक और एकजुट रहना होगा. गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi का 21 नवंबर को बिहार के वैशाली आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. बिहार में एनडीए Government के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वैशाली के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है.

–

एमएनपी/पीएम

Share