Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

जमशेदपुर में एक घर में लगी भीषण आग, बाइक और सामान जलकर राख

जमशेदपुर में एक घर में लगी भीषण आग, बाइक और सामान जलकर राख

जमशेदपुर, 9 नवंबर . दीपावली की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में अचानक एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप की बताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान के अंदर खड़ी एक बाइक इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गई.

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई. बताया जा रहा है कि आग लगने के समय मकान के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था. आग फैलने के कारण मुख्य रास्ते से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. हालांकि, उसने सूझबूझ दिखाते हुए मकान के पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, मकान और उसमें रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जाना बाकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान के अंदर खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. आसपास के लोगों में भी आग दूसरे मकानों तक फैलने का डर बना रहा.

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. प्रारंभिक तौर पर आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट अथवा दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी या इसकी वजह कुछ और थी. पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

–

ओपी/पीएम

Share