Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है : मृत्युंजय तिवारी

विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है : मृत्युंजय तिवारी

Patna, 9 नवंबर . बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने विपक्ष पर Monday को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है.

से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ‘टूलकिट’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आज देश के विपक्ष की मानसिकता सबके सामने आ चुकी है. भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, विपक्ष जिस तरह से Naxalite मानसिकता के साथ काम कर रहा है, वह शर्मनाक है. विपक्ष देश को अस्थिर करने, अराजकता फैलाने, अशांति पैदा करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, संविधान को मानने से इनकार करने और संवैधानिक संस्थाओं में कोई भरोसा न दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वह साफ तौर पर देखा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा लोकतंत्र में बड़ी चीज होती है; विपक्ष जनता का भरोसा हासिल नहीं कर पाई तो अब अराजकता पैदा करना चाहती है. उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में हथियार वाले नक्सल समाप्त हो गए लेकिन दिमागी नक्सल उपज राहुल गांधी उनके सहयोगी यह खतरनाक होते जा रहे हैं. वहीं, देश की जनता ने ऐसे लोगों को रोकने के लिए संकल्प लिया है. पीएम मोदी बार बार कह रहे हैं कि दिमागी नक्सल देश की तरक्की देखना नहीं चाहते हैं और देश को अस्थिर करना चाहते हैं.

दीपावली पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के प्रदूषण वाले बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि दिल्ली में लंबे समय तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की Governmentें सत्ता में रही हैं. दीपावली के बाद दिल्ली में होने वाला प्रदूषण चिंता का विषय है. Government अपने स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन आम लोगों को भी जागरूक होने और इस समस्या को सुलझाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. तभी हवा में घुले जहर से निपटा जा सकता है. दिल्ली Government ठोस कदम उठा रही है. यमुना की सफाई अलका लांबा को नहीं दिख रही है. प्रदूषण को कम करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा.

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के सवाल पर भाजपा नेता ने उनके कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि ममता दीदी को भतीजे होने के नाते अभिषेक बनर्जी से प्रेम हो सकता है लेकिन उनके काले कारनामे बंगाल की जनता ने देखे हैं. हम लोग हिंसा के विरोधी हैं, हमारी लड़ाई विचारों की है, अब शासन-प्रशासन पर सवाल उठाना उचित नहीं है. ममता काल में क्या होता था, जनता ने सब देखा है इसीलिए सत्ता से बाहर कर दिया है. जहां तक अभिषेक बनर्जी पर मामले की बात है तो घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी.

–

डीकेएम/पीएम

Share