दिवाली पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, रणबीर-आलिया के साथ साझा की तस्वीर

Mumbai , 9 नवंबर . दिवाली का त्योहार कपूर परिवार के लिए बेहद खास रहा. Actress नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ दिवाली मनाई लेकिन इस जश्न में दिवंगत Actor ऋषि कपूर की कमी साफ महसूस हुई.
नीतू ने social media पर परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें तीनों के चेहरों पर मुस्कान तो दिखी लेकिन पीछे दीवार पर लगी ऋषि कपूर की तस्वीर ने इस पारिवारिक पल को भावुक बना दिया.
नीतू ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की, उसमें वह रणबीर और आलिया के साथ खड़ी होकर कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आ रही हैं. तीनों ने साथ में फोटो क्लिक करवाई. तस्वीर की सबसे खास बात इसके पीछे दीवार पर लगी ऋषि कपूर की फोटो है. परिवार के इस जश्न में ऋषि भले ही मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी तस्वीर ने उनकी मौजूदगी का एहसास कराया. नीतू पहले भी कई मौकों पर अपने पति को याद कर चुकी हैं. अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद से वह अक्सर उनसे जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं.
वहीं, रणबीर और आलिया ने इस साल की दिवाली अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में मनाई. आलिया की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान बेटी राहा ने खींचा. एक तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया और पिता रणबीर के गालों पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में राहा रणबीर के हाथ की ओर देखती नजर आ रही हैं. दरअसल, दिवाली की पूजा के दौरान पंडित रणबीर की कलाई पर धागा बांध रहे हैं और राहा भी उनके पास खड़ी हैं.
तस्वीरों में आलिया ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है जबकि रणबीर वाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे है.
आलिया ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने अपनी बेटी राहा को अपनी जिंदगी की रोशनी बताते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. आलिया ने लिखा, “मेरी जिंदगी की रोशनी. आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि आप सभी के आसपास ढेर सारा प्यार हो.”
–
पीके/पीएम


