बिहार : प्रकृति के नाम दीपावली, बगहा में वृक्षों के बीच दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

बेतिया, 9 नवंबर . बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में दीपावली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया. यहां ‘विकास वैभव चौराहा’ पर पर्यावरण साधक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में ‘वृक्षों के साथ दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया. इस दौरान पेड़-पौधों के बीच दीप जलाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई. कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं Police अधिकारियों, एसएसबी के जवानों, समाजसेवियों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भाग लिया.
इस आयोजन का उद्देश्य प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, अनुमंडल Police पदाधिकारी निहार भूषण, लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, एसएसबी की 65वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार, 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, नगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी और पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत सहित Police एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे.
इसके अलावा समाजसेवी शंभूनाथ शुक्ल, रामसकल साह, कमलेश चतुर्वेदी, संजय यादव, जयंत यादव, श्रावण राम, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रकृति प्रेमी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस अवसर पर अधिकारियों ने गजेन्द्र यादव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं. पर्यावरण संरक्षण केवल Governmentी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है. पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
उल्लेखनीय है कि गजेन्द्र यादव वर्ष 2003 से लगातार पौधरोपण और उनके संरक्षण के अभियान में जुटे हैं. उनके अनुसार, अब तक लगभग 10 लाख से अधिक पौधों के पौधरोपण एवं संरक्षण का अभियान चलाया जा चुका है. वे अपनी निजी पौधशाला के माध्यम से भी इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं.
आयोजन के दौरान गजेन्द्र यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु, फल और छाया देते हैं. उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है. उनका प्रयास केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना है. उन्होंने कहा कि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा. दीपावली का प्रकाश तभी सार्थक है, जब प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी हमारे जीवन में प्रकाशित हो.
–
एमएनपी/पीएम


