Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी की पत्नी पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट, पुलिस पर पति को टॉर्चर करने का लगाया आरोप, सीबीआई जांच की मांग

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी की पत्नी पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट, Police पर पति को टॉर्चर करने का लगाया आरोप, सीबीआई जांच की मांग

कोलकाता, 9 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की पत्नी सुष्मिता रॉय ने Monday को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल Police पर अपने पति को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है.

सुष्मिता रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी के सामने याचिका दायर की है. इसमें उन्होंने अपने पति के खिलाफ चल रहे दो मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है. इन दोनों मामलों की जांच अभी राज्य Police कर रही है.

याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और इस मामले पर Tuesday को सुनवाई होगी. सुमित रॉय को सबसे पहले पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में कथित अवैध जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस महीने की शुरुआत में, उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर Police ने करोड़ों रुपए की मिट्टी चोरी के मामले में फिर से हिरासत में लिया.

इस महीने की शुरुआत में ही डायमंड हार्बर Police ने एक तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय से 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बरामद की थी. इसके बाद Police ने बताया था कि उन्हें उस पार्टी कार्यालय में छिपे पैसे के बारे में जानकारी सुमित से मिली थी.

Police के इन दावों पर अभिषेक बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि Police सुमित को एनकाउंटर की धमकी दे रही है और उनके कार्यकारी सहायक पर उनके खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाल रही है.

अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया था कि जिस पार्टी कार्यालय से नकदी बरामद हुई, उसमें पांच महीने पहले कथित तौर पर भाजपा समर्थित गुंडों ने तोड़-फोड़ की थी, और वहां से बरामद नकदी वास्तव में Police ने ही रखी थी.

अब सुमित रॉय की पत्नी ने पति को Police हिरासत में सुरक्षा देने और मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है.

अपनी याचिका में उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है और इसके बाद Police उनसे गढ़े गए बयानों के अनुसार कबूलनामा करवाने के लिए मानसिक और शारीरिक यातना दे रही है.

अपनी याचिका में उन्होंने अपने पति के खिलाफ दोनों मामलों की जांच कर रहे जांच अधिकारियों के तबादले की भी मांग की है.

–

वीकेयू/एबीएम

Share