यूपी चुनाव 2027 : सोनभद्र जिले की तीन सीटों पर 2022 में भाजपा ने लहराया था परचम

Lucknow, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं. Political दलों की ओर से चुनाव के लिए कमर कसी जा रही है. सोनभद्र जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति देखने के लिए पिछले चुनाव (2022) परिणामों पर नजर डालना आवश्यक है.
‘देश की ऊर्जा राजधानी’ कहे जाने वाले सोनभद्र जिले में विधानसभा की चार सीटें घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं. पिछली बार (2022) सोनभद्र की तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था. जबकि दुद्धी में हुए उपचुनाव में Samajwadi Party ने यह सीट जीती थी.
घोरावल: पिछली बार (2022) यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने Samajwadi Party के रमेश चंद्र दुबे को 23,922 वोटों से हराया था. अनिल कुमार मौर्य को 101,277 मत मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे सपा के रमेश चंद्र दुबे को 77,355 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के मोहन सिंह कुशवाहा थे. उनको 46,941 वोट मिले थे.
रॉबर्ट्सगंज: 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के भूपेश चौबे ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के अविनाश कुशवाहा को 5,621 वोटों के अंतर से हराया था. भूपेश चौबे को 84,496 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे सपा के अविनाश कुशवाहा को 78,875 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के अविनाश शुक्ला थे. उनको 32,887 वोट मिले थे.
ओबरा (सुरक्षित): पिछली बार यहां से भाजपा उम्मीदवार संजीव कुमार गोंड ने सपा के अरविंद कुमार को 26,442 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. भाजपा के संजीव गोंड को 78,364 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे सपा के अरविंद कुमार को 51,922 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के सुभाष खरवार थे. उनको 20,131 मत मिले थे.
दुद्धी (सुरक्षित): 2022 में इस सीट पर भाजपा के राहुल कुमार गौड़ ने सपा के विजय सिंह गौड़ को 6,297 मतों के अंतर से हराया था. लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में Samajwadi Party ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी. उपचुनाव में Samajwadi Party के विजय सिंह गौड़ को 82,787 वोट मिले थे. उन्होंने भाजपा के श्रवण कुमार को 3,208 वोटों के अंतर से हराया था. उपचुनाव में श्रवण कुमार को 79,579 वोट मिले थे.
–
एसडी/एबीएम


