Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं पर होगी चर्चा : विदेश मंत्रालय

बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान भारत नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं पर होगी चर्चा : विदेश मंत्रालय

बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं पर होगी चर्चा : विदेश मंत्रालय

New Delhi, 10 नवंबर . New Delhi में आयोजित नियमित मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Tuesday को कहा क‍ि नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह की प्रस्तावित यात्रा के दौरान India और नेपाल के बीच संबंधों के सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. दोनों देश फिलहाल इस यात्रा की तैयारियों और अन्य जरूरी बातों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने नेपाल के Prime Minister को India आने का निमंत्रण दिया है. यात्रा को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है. India और नेपाल के बीच जो व्यापक और खास साझेदारी है, उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े हर विषय पर बात की जाएगी.”

भारत-नेपाल संबंधों को ‘बेहद खास साझेदारी’ बताते हुए जायसवाल ने कहा कि यात्रा की रूपरेखा और अन्य विवरणों पर अभी भी काम जारी है. दोनों देशों के रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं. हम कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि नेपाल के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत और गहरा बनाया जा सके.

पिछले सप्ताह विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में नेपाल के Prime Minister शाह से मुलाकात की थी. नेपाल के Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, इस बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई.

नेपाल के Prime Minister कार्यालय के बयान के अनुसार, “विदेश सचिव मिस्री ने Prime Minister को उनकी आगामी India यात्रा की तैयारियों और ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, पारगमन तथा विमानन क्षेत्रों में हो रहे द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया गया.”

बैठक के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने Prime Minister मोदी की शुभकामनाएं भी पहुंचाईं और नेपाल के Prime Minister की India यात्रा से जुड़े संभावित परिणामों और नई पहलों पर चर्चा की.

बयान के मुताबिक, Prime Minister शाह ने रसुवा-भोटेकोशी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद India Government द्वारा तुरंत दी गई मदद, राहत सामग्री और बचाव दलों के लिए आभार जताया. उन्होंने Prime Minister मोदी की ओर से व्यक्त एकजुटता की भी सराहना की और खेल विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली.

India और नेपाल के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं. दोनों देश ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी, जल संसाधन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं. आगामी यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

–

एवाई/एबीएम

Share