Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पीएम विश्वकर्मा योजना : पालनपुर की जागृति ने 1 लाख के लोन से शुरू किया कारोबार, 20 महिलाओं को दिया रोजगार

पीएम विश्वकर्मा योजना : पालनपुर की जागृति ने 1 लाख के लोन से शुरू किया कारोबार, 20 महिलाओं को दिया रोजगार

पालनपुर, 10 नवंबर . Prime Minister विश्वकर्मा योजना ने Gujarat राज्‍य के पालनपुर की जागृति बहन मेहता को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है. कभी आर्थिक जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहने वाली जागृति ने योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया. वे नारियल के रेशे, ऊन और अलग-अलग स्टोन से सजावटी एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार करती हैं.

अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने के साथ ही उन्होंने 15 से 20 अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ा है. वे इन महिलाओं को काम सिखाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं. जागृति बहन का कहना है कि Prime Minister विश्वकर्मा योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की है और आज वे दूसरी महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही हैं.

लाभार्थी जागृति बहन मेहता ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया, “मैं पहले घर पर बैठकर वर्क करती थी. मेरा शौक था कोको फाइबर में से अलग-अलग प्रोडक्ट बनाना. उसके बाद पीएम Narendra Modi की विश्वकर्मा योजना लॉन्च हुई, तो मैंने ट्रेनिंग ली. उसके बाद Government के माध्‍यम से लोन मिला. इस लोन की रकम मिलने के बाद छोटा सा मेरा बिजनेस स्टार्ट किया.

जागृति ने बताया कि बिजनेस स्टार्ट करने के बाद उन्‍हें लगा कि उनके जैसी बहुत सारी ऐसी बहनें हैं जो घर पर बैठ के ऐसा वर्क करती थीं. इसके बाद जागृति ने उनके साथ मिलकर काम शुरू किया. लाभार्थी ने बताया कि आज मेरे पास 15 से 20 बहनें काम कर रही हैं.

जागृति ने कहा, “मैं पीएम Narendra Modi को कहना चाहूंगी कि आपने जो योजना लॉन्च की, उससे मैं तो आत्मनिर्भर बनी हूं, ऐसी बहुत सारी बहनें आत्मनिर्भर बनी हैं. मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. अपील करती हूं कि ऐसी योजनाएं लॉन्च करते रहें, जिससे बहनें आत्मनिर्भर बनती रहें और रोजगार मिले.

–

एएसएच/वीसी

Share