‘ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक बार फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया हो’, पदक वापस मिलने पर सोमैया ने पुलिस का आभार जताया

Bengaluru, 11 नवंबर . Bengaluru Police ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और 1980 मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एम.एम. सोमैया के मेडल और कीमती सामान की चोरी के मामले को सुलझा लिया है. Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है.
Police का आभार जताते हुए सोमैया ने कहा कि सामान वापस मिलने पर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, मानो उन्होंने अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक फिर से जीत लिया हो. इंदिरानगर Police ने इस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान मणिक्या उर्फ मणिकांता (31) – जो एक मजदूर है – और बनशंकरी के रहने वाले भरत उर्फ डार्ली (25) के रूप में हुई है. यह चोरी तब हुई थी, जब सोमैया कुछ दिनों की छुट्टी मनाने अपने गृहनगर कोडागु के मडिकेरी गए हुए थे.
चोर सोमैया का 1980 मॉस्को ओलंपिक का स्वर्ण पदक, 1982 New Delhi एशियाई खेलों का रजत पदक, 1986 सियोल एशियाई खेलों का कांस्य पदक और 1982 एम्स्टर्डम चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक चुरा ले गए थे. इसके अलावा, वे लगभग 3.5 लाख रुपये कीमत का कीमती सामान भी चुरा ले गए थे. इसमें 10 ग्राम का सोने का कंगन, 8 ग्राम का सोने का सिक्का, 144 ग्राम वजन के दो चांदी के कप, छह चांदी के चम्मच, 80 ग्राम का चांदी का बर्तन और 30,000 रुपये नकद शामिल थे.
Police ने बताया कि चोरी हुए सभी मेडल, कीमती सामान और नकदी बरामद कर ली गई है. आरोपियों को 9 नवंबर को हेगनाहल्ली क्रॉस के पास से पकड़ा गया. Police के अनुसार, आरोपी मणिक्या के खिलाफ कर्नाटक और तमिलनाडु में 28 मामले दर्ज हैं और उसके नाम छह गैर-जमानती वारंट भी हैं. दूसरे आरोपी भरत पर हत्या और चोरी के मामले चल रहे हैं. Police इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है. 28 अक्टूबर को सोमाया और उनका परिवार कोडागु के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद चोरी का पता चला. एक पड़ोसी ने उन्हें उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी, जिसके बाद वे तुरंत Bengaluru वापस आ गए और उसी दिन इंदिरा नगर Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पड़ोसी के घर के cctv फुटेज की जांच करने पर Police ने देखा कि 28 अक्टूबर को तड़के करीब 2:34 बजे दो आदमी दरवाजा तोड़कर सोमाया के घर में दाखिल हुए. एक आरोपी नीली शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा लाल शर्ट में था. Bengaluru Police को धन्यवाद देते हुए, सोमाया ने कहा कि जांच के दौरान उनकी कड़ी मेहनत और भरोसे ने उन्हें बहुत राहत दी है. उन्होंने कहा, “मैं कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के नेतृत्व वाली Bengaluru Police का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्होंने न केवल मेरे मेडल, बल्कि मेरे घर से चोरी हुआ अन्य कीमती सामान भी बरामद कर लिया है.”
सोमाया ने इस मामले को सुलझाने में किए गए प्रयासों के लिए विशेष रूप से डीसीपी ईस्ट विक्रम अमाथे, हलसूरु के एसीपी और इंस्पेक्टर बालकृष्ण को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “पहले दिन से ही उन्होंने हमें भरोसा दिलाया था कि मेडल वापस मिल जाएंगे, क्योंकि ये न केवल मेरे लिए, बल्कि राज्य और देश के लिए भी सम्मान की बात हैं. इंदिरा नगर Police ने बहुत शानदार काम किया है. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक बार फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया हो.”
इन मेडल के महत्व को याद करते हुए सोमाया ने कहा कि ये वर्षों की कड़ी मेहनत का प्रतीक हैं और इनसे बहुत सारी यादें और भावनाएं जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा, “उन दिनों कोई आर्थिक लाभ नहीं मिलता था, क्योंकि यह एक एमेच्योर (शौकिया) खेल था. मेडल जीतना ही मेरे, राज्य और देश के लिए एक बड़ा सम्मान था. इन मेडल के साथ बहुत सारी यादें और भावनाएं जुड़ी हैं, जो इन्हें मेरे लिए बहुत खास बनाती हैं. मुझे खुशी है कि ये वापस मेरे पास आ गए हैं.”
Bengaluru Police कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को उनके चोरी हुए मेडल वापस सौंपना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा, “इस मामले की रिपोर्ट इंदिरा नगर Police स्टेशन में दर्ज कराई गई थी, और हमें खुशी है कि हमारी पूरी टीम ने इस केस को सुलझा लिया है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और चोरी हुए सभी मेडल व कीमती सामान बरामद कर लिए गए हैं.”
Police कमिश्नर ने बताया कि सुराग न मिलने की वजह से टीम के लिए इस मामले की जांच करना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक बन गया था. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी आदतन अपराधी हैं, और Police यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि वे आगे भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल न रहें.
–
एसएम/डीकेपी


