Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कर्नाटक: मैसूर की महिला ने रैपिडो बाइक टैक्सी के एक ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

कर्नाटक: मैसूर की महिला ने रैपिडो बाइक टैक्सी के एक ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

मैसूरु, 12 नवंबर . मैसूरु के कुवेम्पुनगर इलाके की एक युवती ने आरोप लगाया कि रैपिडो बाइक टैक्सी के एक ड्राइवर ने फोन पर बातचीत के दौरान उसके साथ बदसलूकी की और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया. युवती ने ड्राइवर से सवाल किया था कि उसने अपने पहुंचने की जानकारी (अराइवल) तो दे दी थी, लेकिन फिर भी उसका इंतजार किए बिना ही क्यों चला गया.

social media पर एक महिला द्वारा शेयर किया गया वीडियो Thursday को वायरल हो गया, जिसमें उसने अपना अनुभव साझा किया है. इस वीडियो ने बाइक टैक्सी ड्राइवरों की सुरक्षा और उनके बर्ताव को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

महिला के अनुसार, उसे रैपिडो ऐप से एक नोटिफिकेशन मिला कि ड्राइवर पिकअप लोकेशन पर पहुंच गया है. हालांकि, उस समय उसका मोबाइल फोन उसके पास नहीं था, इसलिए वह तुरंत जवाब नहीं दे सकी. जब उसने ड्राइवर से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अपना निजी मोबाइल नंबर दिया और महिला से उस पर कॉल करने के लिए कहा.

महिला ने बताया कि उसने कंपनी के आधिकारिक नंबर के जरिए ड्राइवर से संपर्क किया और पूछा कि उसने उसे कॉल करके या उसकी मौजूदगी की पुष्टि किए बिना सिर्फ एक नोटिफिकेशन भेजकर वहां से क्यों चला गया.

महिला का आरोप है कि उसके इस सवाल पर ड्राइवर भड़क गया और फोन पर ही उसके साथ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने लगा.

social media पर अपलोड किए गए वीडियो में महिला ने ड्राइवर के बर्ताव पर गुस्सा जाहिर किया. उसने कहा कि ऐसी घटनाएं उन अन्य ईमानदार और मेहनती लोगों पर बुरा असर डाल सकती हैं, जो अपनी आजीविका के लिए बाइक टैक्सी सेवाओं पर निर्भर हैं.

उसने कहा, “कई लोग बाइक टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे हैं और इस सेवा के जरिए पैसे कमा रहे हैं. छात्र और कई अन्य लोग भी इन सेवाओं पर निर्भर हैं. मैं ऐसे कई रैपिडो ड्राइवरों से मिली हूं जो बहुत मेहनती हैं, लेकिन इस तरह के घटिया लोग सभी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे और सभी ड्राइवरों की बदनामी का कारण बनेंगे.”

उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर महिलाओं और लड़कियों को सलाह दी कि वे रैपिडो बाइक टैक्सी बुक करने से बचें और इसके बजाय ऑटो-रिक्शा या कार का विकल्प चुनें.

उन्होंने कहा, “मेरी लड़कियों और महिलाओं को यही सलाह है कि वे किसी भी हाल में रैपिडो बाइक बुक न करें. इसके बजाय ऑटो या कार बुक करें. अगर रैपिडो ड्राइवर मेरी इस बात से मुझसे नफरत भी करते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने जो अनुभव किया, वही बता रही हूं.”

यह वीडियो social media पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस घटना ने राइड-हेलिंग सर्विस (कैब/बाइक सर्विस) के ड्राइवरों के व्यवहार और महिला यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं की ओर ध्यान खींचा है.

इस बीच, Police ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है. Police का कहना है कि जांच के तहत ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित तौर पर अपशब्द कहे गए.

बताया जा रहा है कि घटना तब शुरू हुई जब महिला ने ड्राइवर से सवाल किया कि उसने बिना सीधे कॉल करके महिला की मौजूदगी की पुष्टि किए, ‘पहुंचने’ (अराइवल) का मैसेज भेजकर पिकअप पॉइंट क्यों छोड़ दिया. आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर आपा खो बैठा और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

Police मामले के तथ्यों की जांच कर रही है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि कर रही है.

–

डीकेपी/

Share