Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गोवा नौकरी घोटाले का मास्टरमाइंड फरार, मुख्य आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

गोवा नौकरी घोटाले का मास्टरमाइंड फरार, मुख्य आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

पणजी, 12 नवंबर . गोवा के चर्चित फर्जी Governmentी नौकरी घोटाले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजित त्रिविक्रम कामत शंखवालकर के खिलाफ पणजी Police ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है. Police का आरोप है कि उसने Chief Minister प्रमोद सावंत के फर्जी हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की.

Police के मुताबिक, तलईगांव निवासी 46 वर्षीय अजित शंखवालकर के खिलाफ पणजी Police थाने में मामला दर्ज है. उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं.

मामला 9 अक्टूबर को सामने आया था, जब मनोज तालेकर नामक व्यक्ति पणजी स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में खुद को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बताकर पदभार ग्रहण करने पहुंचा. उसके पास Chief Minister प्रमोद सावंत के फर्जी हस्ताक्षर वाला नियुक्ति पत्र था. जांच में खुलासा हुआ कि यह नियुक्ति पत्र आरोपी अजित शंखवालकर के जरिए हासिल किया गया था.

Police जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने तालेकर परिवार से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 1.32 करोड़ रुपए की ठगी की. आरोप है कि मनोज तालेकर से एक Governmentी पद दिलाने के लिए लाखों रुपए लिए गए, जबकि उसकी बहन को भी उच्च पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर रकम वसूली गई.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी खुद को Police सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था. वह नौकरी के इच्छुक लोगों को नेताओं और Governmentी कार्यालयों तक ले जाता था ताकि उन पर भरोसा कायम किया जा सके, हालांकि Police जांच में सामने आया कि वह वास्तव में एक वाइन शॉप का संचालन करता है.

इस मामले में दो अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. पहली शिकायत आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संकेत सखारदांडे की ओर से दर्ज कराई गई, जबकि दूसरी शिकायत मनोज तालेकर के पिता गोविंद तालेकर ने दर्ज कराई है.

Police के अनुसार, आरोपी 8 अक्टूबर से फरार है और उसके Maharashtra के सिंधुदुर्ग क्षेत्र में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है.

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने मामले में Police कार्रवाई में कथित देरी को लेकर सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी है. पणजी Police ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल Police को सूचित करें. मामले की जांच जारी है.

–

एएसएच/वीसी

Share