Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर सियासत तेज, मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘आप’ पर लगाया साजिश रचने का आरोप

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर सियासत तेज, मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘आप’ पर लगाया साजिश रचने का आरोप

New Delhi, 13 नवंबर . दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने पर Political विवाद खड़ा हो गया है. छठ महापर्व से ठीक पहले यमुना में मरी मछलियां मिलने की घटना को लेकर दिल्ली Government ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है.

दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मछली बाजारों से मरी हुई मछलियां लाकर जानबूझकर यमुना में फेंकी हैं, ताकि छठ महापर्व से पहले Government की छवि खराब की जा सके. उन्होंने इस मामले में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को दिल्ली Police में शिकायत दर्ज कराने और First Information Report के निर्देश दिए हैं.

मामले को लेकर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अभियंता सोमनाथ कश्यप ने सोनिया विहार थाने के एसएचओ को पत्र लिखा है. 12 नवंबर को लिखे गए इस पत्र में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ First Information Report दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. पत्र में कहा गया है कि छठ पर्व 15 और 16 नवंबर को यमुना नदी के किनारे मनाया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के छठ घाटों पर आकर पूजा-अर्चना करने की उम्मीद है.

पत्र में कहा गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति केवल दिल्ली Government की छवि खराब करने के एकमात्र उद्देश्य से यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं, जो बड़े पैमाने पर छठ पर्व का आयोजन कर रही है. ऐसी गतिविधि न केवल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि दिल्ली Government की छवि को भी खराब करती है.

विभाग ने Police से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दिल्ली Government की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस प्रकार की गैरकानूनी, असामाजिक और निंदनीय गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करें और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें.

दिल्ली Government का कहना है कि इस बार छठ महापर्व को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है. यमुना के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में यमुना में मरी हुई मछलियां डालना Government के प्रयासों को बदनाम करने की कोशिश है.

–

एससीएच/वीसी

Share