Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

यूथ ओलंपिक: अंबेडकर मीतेई का ‘गोल्डन पंच’, भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

यूथ ओलंपिक: अंबेडकर मीतेई का ‘गोल्डन पंच’, India के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

डकार, 12 नवंबर . समर यूथ ओलंपिक 2026 में Thursday को भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने इतिहास रच दिया. मणिपुर में जन्मे मुक्केबाज ने पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से मात दी, जिसके साथ मीतेई प्रतियोगिता में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए.

फाइनल की शुरुआत मीतेई के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की. ​​पहले राउंड में सभी पांच जजों ने जुबानी के पक्ष में फैसला दिया, जिससे भारतीय मुक्केबाज पर दबाव बढ़ गया.

हालांकि, मीतेई ने दूसरे राउंड में बेहतरीन वापसी की. तीन जजों ने यह राउंड उनके पक्ष में दिया, जिससे वे फिर से मुकाबले में लौट आए. इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने फाइनल राउंड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया. पांच में से चार जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उन्होंने 3-2 से जीत दर्ज की और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

इसी के साथ डकार यूथ ओलंपिक में India का गोल्ड जीतने का इंतजार भी खत्म हो गया. इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने कुश्ती और तैराकी सहित विभिन्न खेलों में तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते थे.

फाइनल तक पहुंचने का मीतेई का सफर भी काफी शानदार रहा. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत नामीबिया के अब्राहम कालेन्गा के खिलाफ एक दमदार जीत के साथ की. पहले राउंड में 1:57 मिनट पर ‘रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट’ (आरएससी) के फैसले से उन्हें विजेता घोषित किया गया.

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और सेनेगल के फे शेख इब्राहिमा फॉल को 5-0 के बड़े अंतर से हराया.

सेमीफाइनल में भी भारतीय मुक्केबाज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने कोलंबिया के इजोन जेफरी गैलिया अरेवालो को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की.

मीतेई की यह उपलब्धि India के यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है. इससे पहले, 2010 में सिंगापुर में हुए पहले यूथ ओलंपिक में शिव थापा ने पुरुषों की 54 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि उसी इवेंट में विकास कृष्णन ने पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था.

अब मीतेई ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए, यूथ ओलंपिक में पोडियम के सबसे ऊंचे स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज (बॉक्सर) होने का कारनामा कर दिखाया है.

–

आरएसजी

Share