Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

लेह में नजरबंदी के दावे पर सोनम वांगचुक का नया वीडियो, प्रशासन से मांगा जवाब

लेह में नजरबंदी के दावे पर सोनम वांगचुक का नया वीडियो, प्रशासन से मांगा जवाब

लेह, 13 नवंबर . लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने social media पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए प्रशासन पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लेह में नजरबंद कर दिया गया है, जबकि प्रशासन इसे सिर्फ घर पर रहने की सलाह बता रहा है. वांगचुक ने इसे लेकर एक वीडियो भी साझा किया है.

social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए वांगचुक ने लिखा, “नजरबंदी का तीसरा दिन. क्या यह सच में नजरबंदी है!? कानून और अव्यवस्था के साथ मेरा एक प्रयोग Supreme Court के हमारे वकीलों ने हमसे पूछा कि क्या यह सच में 60 दिनों की नजरबंदी है, जैसा कि मैंने दावा किया था, या फिर लद्दाख के डीजीपी के ट्वीट के मुताबिक, यह सिर्फ ‘अपने घर पर ही रहने की एक सलाह’ है? चूंकि मजिस्ट्रेट का आदेश अस्पष्ट है, इसलिए हमने वीडियो के जरिए एक प्रयोग किया… और इसका नतीजा यह रहा.”

उन्होंने लिखा, “आपकी क्या राय है. क्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक अच्छी Government को अपनी मनमर्जी चलाने के लिए कानूनों को तोड़-मरोड़ देना चाहिए ?”

वांगचुक ने डीजीपी लद्दाख के 11 नवंबर को की गई एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यूटी लद्दाख के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और लेह के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निषेधाज्ञाओं को देखते हुए, सोनम वांगचुक को अपने आवास पर ही रहने की सलाह दी गई है.”

इससे पहले लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने Thursday को भी दावा किया था कि प्रशासन ने उन्हें लेह में नजरबंद कर दिया है. उन्होंने यह आरोप तब लगाया जब वह और अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि दिसंबर में प्रस्तावित लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (एलएएचडीसी) के चुनावों को स्थगित करने की मांग कर रहे थे.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वांगचुक ने कहा कि उनके घर के आसपास दर्जनों हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं. उन्होंने ऑफिशियल दावों को गलत बताया कि उन्हें सिर्फ घर के अंदर रहने की सलाह दी गई थी.

इससे पहले वांगचुक ने पोस्ट करते हुए लिखा था, “मैं हाउस अरेस्ट में हूं. कई हथियारबंद गार्ड मेरे घर को घेरे हुए हैं, जबकि Governmentी वर्जन कहता है, ‘मुझे घर पर रहने की सलाह दी गई है.’ यह सब अजीब सवाल पूछने के लिए है, जैसे कि ज्यूडिशियल इंक्वायरी कमीशन की रिपोर्ट (पिछले साल लेह में हुई हत्याओं की) में देरी क्यों हो रही है और सर्दियों के बीच में लोगों पर एक नकली काउंसिल इलेक्शन क्यों थोपा जा रहा है.”

–

एससीएच/वीसी

Share