असम हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता

New Delhi, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में कम से कम 23 लोगों की जान जाने पर गहरा दुख जताया. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
Prime Minister मोदी ने जान गंवाने वालों के परिजनों को Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
Prime Minister कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
‘एक्स’ पर किए गए संदेश में कहा गया, “जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”
Thursday को असम के काजीरंगा के पास एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई.
गोलाघाट के वरिष्ठ Police अधीक्षक स्वप्निल डेका ने कहा, “बस बहुत तेज गति से चल रही थी और पार्क के पास लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी. हमारा मानना है कि कंटेनर ट्रक से टकराने से पहले चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था.”
Police ने बताया कि मिनी-बस में सवार यात्रियों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. घायलों और मृतकों की पहचान के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है.
–
एससीएच/वीसी


