Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

इंस्टाग्राम बायो में लिखी मौत की तारीख को ही आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

इंस्टाग्राम बायो में लिखी मौत की तारीख को ही आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या, Police कर रही जांच

खंडवा, 13 नवंबर . Madhya Pradesh के खंडवा में 19 वर्षीय आईटीआई छात्र आदेश कनाड़े की आत्महत्या के मामले में Police ने जांच तेज कर दी है. छात्र ने अपने इंस्टाग्राम बायो में मौत की जो तारीख लिखी थी, उसी रात उसने गले में फंदा डालकर अपनी जान दी थी. प्रेम प्रसंग, ब्रेकअप और विवाद की सुगबुगाहट के बीच अब Police ने छात्र के मोबाइल फोन और social media अकाउंट्स को जांच के दायरे में लिया है.

दरअसल, Wednesday रात खंडवा के रामनगर चौकी क्षेत्र (इंद्रपुरी/नर्मदापुरम कॉलोनी) में रहने वाले आदेश का शव फंदे पर लटका मिला था. वह यहां अपने रिश्तेदार (मामा) के मकान में रहकर आईटीआई सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था.

इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात युवक का social media अकाउंट है. आदेश ने अपने इंस्टाग्राम बायो में जन्म की तारीख 19 जून और मृत्यु की तारीख 11 नवंबर दर्ज कर रखी थी. घटना से ठीक पहले उसने एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- ‘मृत्यु ही सत्य है, मृत्यु ही अनंत है, मृत्यु के बिना जीवन व्यर्थ है.’ उसके अकाउंट पर ब्रेकअप और दिल टूटने से जुड़ी कई रील्स भी मौजूद हैं, जिन पर हजारों व्यूज हैं.

इससे यह आशंका जताई जा रही है कि छात्र काफी समय से मानसिक तनाव में था और उसने पहले से ही आत्महत्या का मन बना लिया था. Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने यह बायो हाल ही में बदला था या पहले से ही लिखा हुआ था. साथ ही उसकी स्टोरी और रील्स के जरिए भी उसके मन की स्थिति को समझने की कोशिश की जा रही है. मामले की ताजा अपडेट और Police इन्वेस्टिगेशन को लेकर खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया, “रामनगर चौकी के अंतर्गत आत्महत्या का प्रकरण सामने आया है. मृतक आदेश आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. Police ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है.”

वहीं प्रेम प्रसंग और इंस्टाग्राम पर मिले सुरागों के सवाल पर सीएसपी ने कहा, “मृतक के मोबाइल और इंस्टाग्राम से हमें कुछ डेटा मिला है. हम उस डेटा की बारीकी से जांच कर रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.”

इधर, परिवार द्वारा किसी लड़के के साथ विवाद होने की आशंका जताए जाने पर सीएसपी ने स्पष्ट किया, “हम परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करेंगे. कॉल डिटेल्स (सीडीआर) निकाली जा रही है. परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.”

घटना वाले दिन मकान मालिक की सूचना पर मृतक का चचेरा भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे थे और उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. परिजनों का कहना है कि घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था.

शुरुआती जांच में ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन की बात सामने आ रही है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण Police अब मोबाइल डेटा, कॉल हिस्ट्री और दोस्तों-परिजनों के बयानों के आधार पर ही इस आत्महत्या की असल वजह तलाशने में जुटी है.

–

एससीएच/वीसी

Share