Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

गोवा में 2027 चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की घर वापसी

गोवा में 2027 चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, पूर्व Chief Minister  लक्ष्मीकांत पारसेकर की घर वापसी

पणजी, 13 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोवा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा Political दांव खेलते हुए पूर्व Chief Minister लक्ष्मीकांत पारसेकर की पार्टी में वापसी कराई है. पारसेकर अपने समर्थकों और कई कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा भाजपा में शामिल हो गए.

पणजी स्थित अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में गोवा के Chief Minister डॉ. प्रमोद सावंत, भाजपा गोवा प्रदेश अध्यक्ष दामू (दामोदर) जी. नाईक, विश्वजीत राणे, अनिल के. एंटनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया.

Chief Minister प्रमोद सावंत ने इस अवसर पर कहा कि पारसेकर का पार्टी के साथ लंबा जुड़ाव रहा है और उनका अनुभव संगठन को और मजबूत बनाने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा, “हम सभी विकसित India के विजन को साकार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर समन्वय के साथ हम मंद्रेम सहित गोवा की हर विधानसभा सीट पर संगठन को और मजबूत करेंगे, ताकि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की स्थिति और सशक्त हो.”

बताया जा रहा है कि पारसेकर की वापसी से विशेष रूप से मंद्रेम क्षेत्र में भाजपा को Political और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी. पार्टी को उम्मीद है कि इससे उत्तर गोवा में उसका जनाधार और प्रभाव बढ़ेगा.

भाजपा गोवा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर (दामू) जी. नाईक ने भी पूर्व Chief Minister लक्ष्मीकांत पारसेकर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके साथ अनेक समर्थकों का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता मिलकर गोवा में संगठन को और मजबूत करेंगे.

Political जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन विस्तार और पुराने नेताओं को साथ लाने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में पारसेकर की घर वापसी को गोवा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

भाजपा से नाराजगी के कारण 2022 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हालांकि अब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी घर वापसी भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share