Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बलूच नेताओं ने विदेशी निवेशकों से की अपील, स्थानीय लोगों की सहमति के बिना न करें बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन

बलूच नेताओं ने विदेशी निवेशकों से की अपील, स्थानीय लोगों की सहमति के बिना न करें बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन

वाशिंगटन, 13 नवंबर . बलूच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से अपील की है कि वे बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के लिए Pakistan Government के साथ कोई समझौता स्थानीय लोगों की वास्तविक सहमति के बिना न करें.

संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लिखे एक पत्र में तारा चंद ने कहा कि बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, लेकिन इसके बावजूद वहां के लोग गरीबी, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

पत्र में कहा गया, “बलूचिस्तान हमारी पुश्तैनी मातृभूमि है. यह सोना, तांबा, कीमती खनिजों और रणनीतिक समुद्री तट जैसी प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है. इसके बावजूद हमारे लोग गरीबी, बेरोजगारी और साफ पानी, स्कूलों तथा अस्पतालों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं. हमारी जमीन समृद्ध है, लेकिन हमारे लोग गरीब हैं.”

तारा चंद ने चीन-Pakistan आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का उदाहरण देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक चेतावनी है. उनके अनुसार, स्थानीय लोगों की सहमति के बिना शुरू किए गए परियोजनाओं को विरोध का सामना करना पड़ सकता है और इससे निवेशकों को भी नुकसान हो सकता है.

उन्होंने कहा, “चीन-Pakistan आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक चेतावनी है. हमारा मानना है कि बलूच लोगों की सहमति के बिना शुरू की गई परियोजनाओं ने विरोध और गंभीर चुनौतियों को जन्म दिया है. सीपीईसी यह दिखाता है कि स्थानीय समर्थन के बिना निवेश करने में कितने जोखिम हो सकते हैं.”

तारा चंद ने आगे कहा क‍ि हम अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, चीन, यूरोप और अन्य देशों के निवेशकों से तत्काल अपील करते हैं कि वे बलूच लोगों की सार्थक और वास्तविक सहमति के बिना बलूचिस्तान के संसाधनों के दोहन के लिए Pakistan Government के साथ कोई समझौता न करें.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और दुनिया की Governmentों से बलूचिस्तान के लोगों के मानवाधिकारों, स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करने की भी अपील की. इसमें स्वतंत्रता की उनकी आकांक्षाओं का समर्थन भी शामिल है.

तारा चंद ने कहा, “हम निवेश के खिलाफ नहीं हैं, हम शोषण के खिलाफ हैं.”

उन्होंने कहा कि जब बलूचिस्तान के लोग अपने भविष्य का फैसला खुद करने की स्थिति में होंगे, तब वे जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का स्वागत करेंगे. उनका मानना है कि ऐसा निवेश रोजगार पैदा करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि लाने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा क‍ि सहमति के बिना कोई निवेश नहीं. न्याय के बिना कोई विकास नहीं. आजादी के बिना स्थायी समृद्धि संभव नहीं है. बलूचिस्तान हमारी मातृभूमि है. उसके संसाधन बलोच लोगों के हैं और उसका भविष्य भी बलूच लोगों को ही तय करना चाहिए. एक स्वतंत्र और समृद्ध बलूचिस्तान दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार बन सकता है.

–

एवाई/डीकेपी

Share