छठ महापर्व: पटना में उत्साह का माहौल, चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

Patna, 14 नवंबर . छठ महापर्व के खरना के अवसर पर Patna में उत्साह का माहौल देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर छठ पर्व की विशेष तैयारियां की गईं. इस अवसर पर Union Minister चिराग पासवान ने नितिन नवीन के आवास पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया और छठ पूजा के आयोजन में शामिल हुए. वहीं, नितिन नवीन भी Union Minister चिराग पासवान के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया.
इस दौरान बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामबचन राय और मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. नेताओं ने छठ महापर्व के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.
Union Minister चिराग पासवान ने छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी की मनोकामनाएं पूरी करे. उन्होंने कामना की कि छठ के माध्यम से Prime Minister के विकसित India के संकल्प और उनके अपने विकसित बिहार के विजन को भी पूरा करने की दिशा में सफलता मिले. चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बार एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और बड़े पद पर रहते हुए पहली बार अपने आवास पर छठ मना रहे हैं. उन्होंने अपनी और अपनी पूरी पार्टी की तरफ से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी का पूरा और मजबूत समर्थन उनके साथ रहेगा.
बिहार Government में मंत्री निशांत कुमार भी खरना के अवसर पर Union Minister चिराग पासवान के आवास पहुंचे. उन्होंने कहा कि आज छठ का खरना यानी लोहंडा है और वह अपने छोटे भाई जैसे चिराग पासवान के आवास पर शुभकामनाएं देने आए हैं. उन्होंने बिहार के लोगों के साथ-साथ देशवासियों को भी छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं.
निशांत कुमार ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है. बिहारवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि इस पर्व को यहां सदियों से मनाया जाता रहा है और आज पूरी दुनिया में लोग इसे मनाते हैं.
–
पीएसके/वीसी


