Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

शहीदों की वीरांगनाओं को सीएम योगी ने किया सम्मानित, दशकों पुराने त्याग और संघर्ष को मिला सम्मान

शहीदों की वीरांगनाओं को सीएम योगी ने किया सम्मानित, दशकों पुराने त्याग और संघर्ष को मिला सम्मान

मेरठ, 14 नवंबर . किसी ने पांच दशक पहले देश की रक्षा में अपने पति को खोया, किसी का सुहाग कारगिल युद्ध में उजड़ गया तो किसी की आंखें पांच महीने तक पति के पार्थिव शरीर की राह देखती रहीं. इन वीर नारियों ने शहादत का दर्द अपने सीने में समेटकर बच्चों को संभाला और परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं.

Saturday को मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जब इन महिलाओं को सम्मानित किया तो वर्षों से दिल में संजोई यादें फिर ताजा हो गईं. किसी के चेहरे पर पति की शहादत का गर्व था तो किसी की आंखों में पुरानी यादों की नमी. उनके लिए यह सम्मान महज एक समारोह नहीं, बल्कि उनके परिवारों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की पहचान था.

नांगल क्षेत्र के छपरा गांव निवासी संतोष के पति करीब 50 साल पहले देश के लिए शहीद हो गए थे. आधी सदी गुजरने के बाद भी पति की यादें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं. Chief Minister के हाथों सम्मान पाकर उन्होंने इसे अपने परिवार और सैनिक परिवारों के लिए गर्व का पल बताया. मेरठ के शोभापुर निवासी अबरीशा खातून के पति अजमेर अली वर्ष 1987 में लद्दाख में हुए हादसे में शहीद हो गए थे. परिवार को उनका पार्थिव शरीर तक नहीं मिल पाया.

अजमेर अली को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था. अबरीशा ने कहा कि Chief Minister के हाथों मिला सम्मान उनके पति की शहादत को मिली पहचान है. कंकरखेड़ा निवासी विमलेश देवी के पति कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे. उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. Chief Minister से सम्मान पाकर विमलेश ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया. उन्होंने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की.

बिजनौर निवासी माला के पति सिक्किम में हुए हादसे में शहीद हो गए थे. परिवार को करीब पांच महीने तक उनके पार्थिव शरीर का इंतजार करना पड़ा. बाद में डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान हो सकी. पति की शहादत के बाद माला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली.

वर्ष 2016 में अपने पति को खोने वाली गीता ने कहा कि Chief Minister से मिलना और उनके हाथों सम्मान पाना उनके लिए बेहद भावुक पल था. उन्होंने कहा कि आज महसूस हुआ कि वह अकेली नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है.

वहीं, अक्टूबर 2022 में शहीद हुए सैनिक की पत्नी सुमन ने भी Chief Minister से सम्मान पाकर गर्व जताया. उन्होंने बताया कि बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए निगम की ओर से उन्हें नौकरी दी गई है. इन वीर नारियों के लिए यह सम्मान उनके शहीद पतियों के बलिदान के साथ-साथ उनके अपने संघर्ष और परिवार के प्रति समर्पण की पहचान भी है. यह संदेश है कि देश अपने वीर जवानों के साथ उनके परिवारों के त्याग और धैर्य को भी याद रखता है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share