शहडोल: तालाब में डूबकर तीन किशोर की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

Bhopal /शहडोल, 10 नवंबर . Madhya Pradesh के शहडोल जिले में तीन किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे पर Chief Minister मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है.
मिली जानकारी के अनुसार शहडोल के चौपाटी क्षेत्र में कुछ युवा जमा थे. इसी दौरान Police की पेट्रोलिंग गाड़ी आई. Police की गाड़ी को देखते ही यह युवक घबरा गए और वे मौके से भागे. Police को लेकर किशोरों में डर था और वह इसी डर के चलते झूला पुल के करीब स्थित तालाब में कूद गए.
तीन किशोर के तालाब में कूदने की घटना की जैसे ही जानकारी लोगों को हुई. वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए. काफी देर तक चले अभियान के बाद तीनों किशोर को अचेत अवस्था में बरामद कर लिया गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया.
तालाब में कूदने वाले तीन किशोरों की पहचान समीर, दुर्गेश और गौरव के तौर पर हुई है. इस घटना को जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गंभीर मानते हुए तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन कर दिया है. इस समिति में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त Police अधीक्षक और सिविल सर्जन शामिल हैं.
इस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर किशोर Police से इतना क्यों डरे हुए थे और तालाब में क्यों कूदे? शहडोल में तालाब में डूबने से तीन किशोरों की हुई मौत पर प्रदेश के Chief Minister मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए Chief Minister स्वेच्छानुदान से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
वहीं, दूसरी ओर तालाब में डूबने वाले तीनों किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर Police से डर कर उनके बच्चों ने तालाब में आखिर छलांग क्यों लगाई.
–
एसएनपी/डीकेपी


