Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पीएम आवास योजना से पूरा हुआ झज्जर के जरूरतमंद परिवारों का घर का सपना, सरकार को सराहा

पीएम आवास योजना से पूरा हुआ झज्जर के जरूरतमंद परिवारों का घर का सपना, Government को सराहा

झज्जर, 10 नवंबर . Prime Minister आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने में मददगार साबित हो रही है. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. Haryana के झज्‍जर शहर के लोगों ने योजना का लाभ मिलने के बाद केंद्र Government की जमकर सराहना की.

झज्जर शहर के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले सुरेश कुमार को योजना के तहत 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जिससे उनका मकान बनकर तैयार हो गया. वहीं, इसी वार्ड के निवासी सुनील कुमार और पत्नी सुमन लता को भी योजना के तहत पक्का मकान बनाने में मदद मिली.

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सुरेश कुमार के लिए अपना मकान बनाना मुश्किल था. ऐसे में Prime Minister आवास योजना के तहत मिली 2.5 लाख रुपए की सहायता से उनका घर बनाने का सपना पूरा हुआ. सुरेश कुमार का कहना है कि देश के हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए.

Prime Minister आवास योजना के लाभार्थी सुरेश कुमार ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, ” मुझे Prime Minister आवास योजना की तरफ से 2.5 लाख रुपये की मदद मिली थी, जिससे मेरा मकान बनकर तैयार हो चुका है. मैं तो यही चाहता हूं कि India के हर निवासी को इस योजना का लाभ मिले. हर गरीब आदमी को इस योजना के बारे में पता लगाना चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए.”

इसी तरह वार्ड नंबर 15 के निवासी सुनील कुमार और पत्नी सुमन लता को भी Prime Minister आवास योजना के तहत घर बनाने में सहायता मिली. सुनील कुमार का कहना है कि आर्थिक रूप से असमर्थ होने के कारण उनके लिए मकान बनाना संभव नहीं था, लेकिन योजना के तहत उन्हें अपना घर बनाने में मदद मिली.

सुमन लता ने कहा, “Prime Minister आवास योजना की तरफ से हमारा घर बना था, हमें बहुत अच्छा लगा. गरीबों के हित के लिए ऐसी ही सुविधाएं देते रहें.”

सुनील कुमार ने कहा, “Prime Minister आवास योजना के तहत हमारा मकान बना है. हम मकान बनाने में असमर्थ थे, लेकिन इस योजना के तहत ही हमारा मकान बना. हम चाहते हैं कि Prime Minister ऐसी नई-नई योजनाएं लाते रहें, ताकि गरीब आदमी भी उनका लाभ उठा सके.”

–

एएसएचवीसी /

Share