Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

नए एम्स में 5 साल में 6 करोड़ से ज्यादा ओपीडी मरीजों का इलाज

नए एम्स में 5 साल में 6 करोड़ से ज्यादा ओपीडी मरीजों का इलाज

New Delhi, 10 नवंबर . Prime Minister स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाय) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में वर्ष 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) परामर्श दर्ज किए गए हैं.

यह उपलब्धि देशभर में इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और लोगों को उनके क्षेत्र के करीब बेहतर व विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी अहम भूमिका को दर्शाती है.

केंद्र Government ने पीएमएसएसवाय के तहत सस्ती और भरोसेमंद उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए एम्स नेटवर्क का विस्तार किया है. इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा और शोध व्यवस्था को भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है.

पीएमएसएसवाय के विभिन्न चरणों में स्वीकृत 22 नए एम्स में से 18 पूरी तरह से कार्यरत हैं. ये संस्थान ओपीडी, आईपीडी (अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवाएं), आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाएं, जांच सुविधाएं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान जैसी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

नए एम्स में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वर्ष 2021-22 में जहां 50.03 लाख ओपीडी परामर्श दर्ज किए गए थे, वहीं 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 77.95 लाख हो गई. 2023-24 में 100.52 लाख, 2024-25 में 129.98 लाख और 2025-26 में 144.96 लाख मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया.

वर्ष 2026-27 में अक्टूबर 2026 तक ही नए एम्स में 97.41 लाख ओपीडी मरीज दर्ज किए जा चुके हैं. इन सभी वर्षों को मिलाकर कुल संख्या लगभग 6.01 करोड़ तक पहुंच गई है.

नए एम्स ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन संस्थानों में स्नातक, स्नातकोत्तर और नर्सिंग शिक्षा के अवसर बढ़े हैं. साथ ही विशेष चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकास हुआ है.

इन संस्थानों के माध्यम से देश में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है.

–

एएमटी/एबीएम

Share