सरकार के फैसले पर हुआ था ऑपरेशन ब्लू स्टार, नरसंहार के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार: योगेंद्र चंदोलिया

New Delhi, 10 नवंबर . BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सोनिया गांधी की किताब में लिखी बातों, राहुल गांधी की Prime Minister Narendra Modi को खुली बहस की चुनौती और 2029 के चुनावों को लेकर अशोक गहलोत की चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार Government के फैसले के तहत हुआ था. वहीं, राहुल गांधी की चुनौती पर उन्होंने कहा कि संसद ऐसा मंच है, जहां हर मुद्दे पर चर्चा के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है.
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सोनिया गांधी की बातों को लेकर योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि उनकी किताब में बेहद विवादास्पद बातें लिखी गई हैं. उन्होंने भिंडरांवाले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1984 में उसे बस में बंदूक लेकर बैठे अपनी आंखों से देखा था. भिंडरांवाले को दिल्ली की सड़कों पर घूमने का मौका तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी ने दिया था और इसके कारण आतंकवाद दिल्ली तक पहुंचा.
चंदोलिया ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार Government की पहल और उसके फैसले के तहत किया गया था. यह कार्रवाई Government की अनुमति के बिना संभव नहीं थी. उस दौरान जो नरसंहार हुआ, उसकी जिम्मेदारी इंदिरा गांधी की थी. यदि सोनिया गांधी कह रही हैं कि इस घटना के बाद इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे तो क्या उस समय Government पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था? BJP MP ने यह भी कहा कि जब आतंकवाद चरम पर था, तब उसे खत्म करने के लिए कार्रवाई की आवश्यकता महसूस हुई होगी. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन का फैसला तत्कालीन Government का था और इसे Government की जिम्मेदारी से अलग करके नहीं देखा जा सकता.
राहुल गांधी की ओर से Prime Minister मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने पर चंदोलिया ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं लगता. उन्होंने कहा कि वह संसद के सदस्य हैं और उन्होंने देखा है कि Prime Minister ने सदन में कई बार चर्चा की बात कही है. Prime Minister ने विभिन्न मुद्दों पर बहस के लिए कहा है, लेकिन विपक्ष को संसद चलने देनी चाहिए. उन्होंने आरक्षण, एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद ऐसा मंच है, जहां हर विषय पर ईमानदारी से अपनी बात रखी जा सकती है. सदन की कार्यवाही का प्रसारण भी होता है, जिससे पूरे देश को पता चल सकता है कि कौन क्या कह रहा है. राहुल गांधी को Prime Minister को चुनौती देने के बजाय संसद में अपनी बात रखनी चाहिए.
उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर देश की निंदा करने का आरोप भी लगाया. BJP MP ने कहा कि Prime Minister के पास देश के कई महत्वपूर्ण काम हैं और वह ऐसे व्यक्ति से बात करने के लिए अपना समय क्यों देंगे, जो विदेशों में India के खिलाफ बयान देता है. भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता देश के किसी भी मुद्दे पर राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार कर सकता है.
2029 के चुनावों को लेकर अशोक गहलोत की चिंताओं पर योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि भाजपा की Government बनने के बाद से कांग्रेस को परेशानी हो रही है. चुनावी इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने 1952, 1957, 1962, 1967 और 1971 के चुनावों में कांग्रेस की लगातार जीत का जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए कहा कि वास्तविक तानाशाही का दौर कांग्रेस शासन में आया था और इंदिरा गांधी की Government को इसका Political खामियाजा भी भुगतना पड़ा.
उन्होंने सवाल किया कि यदि Narendra Modi 2014 से Prime Minister हैं और 2029 में भी भाजपा की Government बनती है तो इसे तानाशाही कैसे कहा जा सकता है? देश के कई राज्यों में चुनाव होते हैं, जिनमें कांग्रेस और क्षेत्रीय दल भी जीत हासिल करते हैं. ऐसे में लोकतंत्र खत्म होने की बात करना उचित नहीं है. BJP MP ने कहा कि उनकी पार्टी ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ इसलिए मनाई, ताकि देश में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो. तानाशाही कांग्रेस ने की थी, जबकि भाजपा और अन्य Political दलों ने लोकतंत्र के लिए काम किया है.
–
पीएसके/डीकेपी


