Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बंगाल: दो साल के बेटे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

बंगाल: दो साल के बेटे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

कोलकाता, 10 नवंबर . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक महिला को अपने दो साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के उत्तर दुर्गापुर गांव में हुई. मृतक बच्चे का नाम रक्तिम हलदर है.

पूरा परिवार बच्चे की अस्वाभाविक मौत के लिए उसकी मां केतकी हलदर को जिम्मेदार ठहरा रहा है.

महिला की पहली शादी से हुए बड़े बेटे ने मां पर हत्या का आरोप लगाया है.

Police के अनुसार, यह घटना Monday शाम करीब 5 बजे हुई. आरोप है कि केतकी ने अपने दो साल के बेटे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इस भयानक घटना के समय महिला की पहली शादी से हुआ 13 वर्षीय बेटा भी वहां मौजूद था.

परिवार का दावा है कि मां ने अपने छोटे बेटे की हत्या बड़े बेटे के सामने ही की.

पता चला है कि अपने पहले पति से तलाक लेने के कुछ दिनों बाद, केतकी ने रमेश हलदर नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी. रक्तिम उन्हीं का बेटा है.

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, केतकी अपने बड़े बेटे को हमेशा अपने साथ नहीं रखती. हालांकि वह उसके संपर्क में रहती है. वह लड़का कहीं और रहता है, लेकिन Monday को वह अपनी मां के साथ ही था.

लड़के ने बताया कि उसकी मां ने ही उसके भाई की हत्या की है.

केतकी के ससुराल वालों का आरोप है कि अपने बेटे की हत्या करने के बाद महिला ने उसे तालाब में फेंकने की योजना बनाई थी, ताकि इसे एक हादसा दिखाया जा सके. जब बड़े बेटे ने अपनी मां को यह अपराध करते देखा, तो केतकी ने उसे धमकी भी दी.

शिकायत मिलने पर मथुरापुर थाने के अधिकारी उस घर में पहुंचे.

बच्चे का शव बरामद करने के बाद, Police ने केतकी के बड़े बेटे और उसके परिवार से बात की, जिसके बाद Monday देर रात महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि महिला ने अपने बेटे की हत्या क्यों की?

सुंदरबन Police जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या कोई और वजह. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर अपने बच्चे की हत्या का आरोप है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share