Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका की बस्तियों को New Delhi बताकर India की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका, 10 नवंबर . मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीनी नागर‍िक वीडियो रिकॉर्डिंग और लाइवस्ट्रीमिंग के जरिए India की छव‍ि को खराब कर रहे हैं. आरोप है क‍ि 150 से अधिक चीनी नागरिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका के आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों को वीड‍ियो में द‍िखाकर India की राजधानी New Delhi बता रहे हैं. इतना ही नहीं वीड‍ियो में वे India में रहने की स्थिति, साफ-सफाई, खानपान और गरीबी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी कर रहे हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक, इस तरह की कथित भ्रामक प्रस्तुति ने चिंता बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि जानबूझकर किसी दूसरे देश के इलाकों को India का हिस्सा बताकर दिखाना और गलत जानकारी फैलाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की नकारात्मक छवि बनाने की कोशिश हो सकती है.

यह मामला social media पर फैलने वाली गलत और भ्रामक जानकारी के बढ़ते खतरे को भी उजागर करता है, जहां सनसनीखेज सामग्री की सच्चाई सामने आने से पहले ही वह बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जाती है. बताया जा रहा है कि ऐसी गतिविधियां कई महीनों से ढाका के टेकपारा और उत्तरा इलाकों में चल रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ये कंटेंट क्रिएटर सुबह से देर रात तक वहां सक्रिय रहते हैं.

‘मियानमियन’ नाम से पहचानी गई एक चीनी महिला, जिसने खुद को चीन के सिचुआन प्रांत का निवासी बताया, ने एक नवंबर को ढाका के उत्तरा सेक्टर-12 में एक नहर के किनारे से लाइवस्ट्रीम की. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने अपने ऑनलाइन दर्शकों को यह इलाका New Delhi बताकर दिखाया और आसपास के घरों और माहौल को गंदा, पिछड़ा और अस्वच्छ बताया.

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘प्रोथोम आलो’ के अनुसार, उसने कहा, “यह New Delhi है. यहां के घर बहुत गंदे हैं. टीन की छत वाले घरों में पंखा तक नहीं है. यह जगह काफी पिछड़ी हुई, गंदी और अस्वच्छ है और यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है.”

एक अन्य घटना में एक चीनी नागरिक को ढाका के टेकपारा इलाके की चाय की दुकानों से लाइवस्ट्रीम करते देखा गया. उसने वहां की चाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि स्थानीय लोग ‘गोमूत्र वाली चाय’ पीते हैं.

‘प्रोथोम आलो’ के अनुसार, उसने कहा, “देखो, ये लोग चाय पी रहे हैं. क्या तुम्हें पता है यह कैसी चाय है? यह गोमूत्र की चाय है. ये लोग गोमूत्र की चाय पीते हैं.”

रिपोर्टों के मुताबिक, इन वीडियो में स्थानीय लोगों की जीवनशैली को लेकर भी कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं. बार-बार साफ-सफाई की कमी, खराब स्वच्छता व्यवस्था और कमजोर जीवनस्तर का जिक्र किया गया. बताया जा रहा है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. मई 2026 से ही ढाका के गरीब इलाकों में चीनी कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा वीडियो शूट करने की खबरें सामने आती रही हैं.

रिपोर्टों में कहा गया है कि एक ही तरह के कम आय वाले इलाकों में बार-बार शूटिंग करना, उन्हें India का हिस्सा बताना और स्थानीय लोगों की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करना कई सवाल खड़े करता है. इससे India की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है.

हालिया घटनाक्रम को कुछ रिपोर्टों में India विरोधी अभियान का हिस्सा बताया गया है. चिंता केवल गरीब इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर नहीं है, बल्कि इस बात को लेकर है कि दूसरे देश के स्थानों को India बताकर दिखाया जा रहा है और ऐसी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भारतीय समाज के प्रति नकारात्मक धारणा बन सकती है.

–

एवाई/डीकेपी

Share