Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पहला टेस्ट, दूसरा दिन: पाकिस्तान ने 434/9 के स्कोर पर घोषित की पारी, श्रीलंका ने गंवाए 3 विकेट

पहला टेस्ट, दूसरा दिन: Pakistan ने 434/9 के स्कोर पर घोषित की पारी, श्रीलंका ने गंवाए 3 विकेट

रावलपिंडी, 10 नवंबर . Pakistan ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. पहली पारी 434/9 के स्कोर पर घोषित करने के बाद Pakistan ने दूसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के 3 विकेट हासिल कर लिए हैं. मेहमान टीम के खाते में फिलहाल 114 रन हैं.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी Pakistanी टीम को अजान ओवैस और तैय्यब आरिफ की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की. अजान 30 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद तैय्यब (57) भी पवेलियन लौट गए.

Pakistan ने 90 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद मोहम्मद ताहा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान बाबर आजम (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन और सऊद शकील (93) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 227 के स्कोर तक पहुंचाया.

Pakistan ने 253 के स्कोर तक अपना पांचवां विकेट खो दिया था. यहां से सऊद शकील ने गाजी गोरी (48) के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन जुटाए और अराफात मिन्हास (52) के साथ 44 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. सऊद शकील 9 चौकों के साथ 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

विपक्षी खेमे से असिथा फर्नांडो और दिलशान मधुशंका ने 3-3 विकेट अपने नाम किए, जबकि लाहिरू कुमारा, मिलन रत्नायके और सोनल दिनुषा को 1-1 विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में, श्रीलंका ने दिन की समाप्ति तक 27.1 ओवरों का सामना किया और 3 विकेट गंवाकर 114 रन बनाए. इस टीम ने 12 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कामिंदु मेंडिस ने लाहिरू उदारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 65 रन तक पहुंचाया.

लाहिरू 52 गेंदों में 7 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कामिंदु मेंडिस (नाबाद 40) ने धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 22) के साथ 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए श्रीलंका को शतक के पार पहुंचाया. मेजबान टीम से साकिब खान ने 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जबकि मोहम्मद अब्बास को 1 विकेट हाथ लगा है.

–

आरएसजी

Share