Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,टेलीविजन,सिनेमा,मनोरंजन

बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- ‘चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं’

बच्चों को दीपावली के रीति रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया ‘चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं’

बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- ‘चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं’

Mumbai , 9 नवंबर . Actress इशिता दत्ता ने दीपावली त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाया. घर पर मिठाइयां बनाना, लक्ष्मी पूजा करना, दीप जलाना और रंगोली बनाना उनके त्योहार का अहम हिस्सा है. वह अपने बच्चों को भी इन परंपराओं से जोड़ रही हैं, ताकि वे भी बड़े होकर इन्हें आगे बढ़ाएं.

को दिए इंटरव्यू में इशिता ने बताया कि उनके घर में दीपावली का जश्न बहुत सादगी से मनाया जाता है. इस दिन पूरा परिवार सुबह एक साथ उठता है और पूजा के लिए घर पर मिठाइयां बनाता है. इसके बाद घर में छोटी-सी लक्ष्मी पूजा होती है और बाहर दीप जलाए जाते हैं.

Actress ने कहा, ”हमारे घर में दीपावली बहुत सादगी से मनाई जाती है. सुबह उठते हैं और पूरा परिवार एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देता है. पूजा के लिए घर पर मिठाइयां बनाते हैं. घर में छोटी-सी लक्ष्मी पूजा होती है और बाहर दीपक जलाएं जाते हैं. दीपक जलाने की तैयारियां तो कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं. दीपावली के दिन यही सब छोटी-छोटी चीजें होती हैं. शाम को कभी-कभी हम थोड़ी देर के लिए बाहर जाते हैं. हर दीपावली पर होने वाली काली पूजा में भी शामिल होते हैं और इसी के साथ हमारा दिन खत्म होता है.”

इशिता का मानना है कि त्योहार परिवार को एक साथ लाने का सबसे अच्छा मौका होते हैं. उन्हें पुरानी परंपराओं को निभाना पसंद है और अब वह अपने बच्चों को भी इनके बारे में सिखा रही हैं.

उन्होंने कहा, ”मुझे परंपराएं बहुत पसंद हैं और मैं उन्हें निभाना भी पसंद करती हूं. अब मुझे अपने बच्चों को ये परंपराएं सिखाना अच्छा लगता है. उम्मीद है कि एक दिन वे भी इन्हें आगे बढ़ाएंगे. मुझे त्योहार इसलिए पसंद हैं, क्योंकि इनके बहाने पूरा परिवार एक साथ आता है. मेरे लिए त्योहार का मतलब किसी और चीज से ज्यादा परिवार के साथ वक्त बिताना है.”

बचपन की दीपावली को याद करते हुए इशिता ने कहा, ”मेरे पास दीपावली की बहुत सारी यादें हैं. हर दीपावली पर नारियल के लड्डू बनाना उनमें से एक है. हम आज भी यह परंपरा निभाते हैं. इसके अलावा दीपावली के खास पकवान बनाना, घर में लक्ष्मी पूजा करना और रंगोली सजाना मुझे बहुत अच्छा लगता है. मुझे रंगोली बनाना खासतौर पर पसंद है.”

इशिता ने अपने घर में रंगोली बनाने के एक खास तरीके के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ”हमारे घर में पहले चावल से रंगोली बनाई जाती थी. इसके लिए चावल भिगोकर उसका पेस्ट तैयार करते थे और उसमें थोड़ा पानी मिलाते थे. फिर ब्रश से रंगोली बनाते थे. पुराने समय में घर का फर्श गहरे रंग का होता था, इसलिए उस पर सफेद रंग की रंगोली बहुत खूबसूरत लगती थी. अब समय के साथ इसमें बदलाव आया है. हम फूलों से रंगोली बनाते हैं, ताकि बच्चे भी इसमें हिस्सा ले सकें. हालांकि, रंगोली बनाने की परंपरा आज भी मुझे बहुत पसंद है.”

दीपावली से मिलने वाली सीख के बारे में बात करते हुए इशिता ने कहा, ”मेरे लिए दीपावली परिवार के मूल्यों, हमारी संस्कृति और एक-दूसरे के साथ प्यार से रहने का त्योहार है. यह रोशनी का पर्व है और हमें सिखाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है. मैं अपने जीवन में इसी सीख को अपनाना चाहती हूं और अपने बच्चों को भी यही सिखाना चाहती हूं कि हमेशा ईमानदार रहें, अच्छे बनें और एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करें. आखिर में लोग आपको आपके अच्छे व्यवहार और इंसानियत के लिए ही याद रखते हैं. मेरे लिए इस त्योहार की सबसे बड़ी सीख यही है.”

–

पीके/एबीएम

Share