Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

कब है गोवर्धन पूजा? कालकाजी मंदिर पीठाधीश्वर से जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

कब है गोवर्धन पूजा? कालकाजी मंदिर पीठाधीश्वर से जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

New Delhi, 9 नवंबर . राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. साथ ही इस दिन के महत्व के बारे में भी बताया.

पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने से बातचीत में बताया कि गोवर्धन पर्व कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है. इस बार शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से होगा, जो अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगी. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है. साथ ही गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इस आकृति की नाभि पर दीपक जलाया जाता है और कच्चा दूध, शहद और दूध की धारा अर्पित कर विधिवत पूजन किया जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और भक्त इसे बड़ी श्रद्धा के साथ निभाते हैं.

पीठाधीश्वर ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश का भी पूजन किया जाता है. गाय और बछड़ों को स्नान कराकर उन्हें तिलक लगाया जाता है, माला पहनाई जाती है और विधिवत पूजा की जाती है. गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए इस दिन गोवंश की पूजा का विशेष महत्व है.

उन्होंने बताया कि इसी दिन अन्नकूट का पर्व भी मनाया जाता है. मान्यता है कि जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था, उसके बाद सभी ब्रजवासियों ने अपने-अपने घरों से नाना प्रकार के व्यंजन तैयार करके अर्पित किए थे. इससे अन्न का एक पर्वत तैयार हो गया था, जिसे अन्नकूट कहा गया. पूजा के बाद उस प्रसाद को सभी भक्तों में वितरित किया गया था.

उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान को छप्पन भोग, माखन-मिश्री और अन्य पकवान अर्पित किए जाते हैं. पूजा के बाद यह प्रसाद सभी भक्तों में बांटा जाता है. गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गोवंश और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शुभ मुहूर्त में पूजा करने और गोवंश की सेवा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार गोवर्धन पर्व Tuesday , 10 नवंबर को मनाया जाएगा. पूजा का शुभ मुहूर्त संध्या काल में शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

–

पीआईएम/एबीएम

Share