Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हजारीबाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग, 23 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में Monday शाम को सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा लराही रोड पर मलिकाना के समीप दोपहर करीब तीन बजे हुआ. एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी. इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़े दो छात्र भी आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान सिरमा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र अमित कुमार (17) और प्रकाश यादव के पुत्र पीयूष कुमार (16) के रूप में हुई है. बाइक चला रहे अमन कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हैं. वह सिंघरावां मोड़ निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित और पीयूष मलिकाना के पास सड़क किनारे खड़े थे.

इसी दौरान लराही की ओर से बुलेट बाइक पर आ रहे अमन को विपरीत दिशा से आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. वाहन की चपेट में दोनों छात्र भी आ गए. टक्कर के बाद अमित और पीयूष सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराए. उनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घायल अमन को अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलने पर चौपारण Police मौके पर पहुंची. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि अमित प्लस टू उच्च विद्यालय, डोईया में 11वीं का छात्र था, जबकि पीयूष सुरेखा पब्लिक स्कूल, बहेरा में 10वीं में पढ़ता था.

दोनों Monday को स्कूल नहीं गए थे. परिजनों के मुताबिक, दोनों दोपहर में खाना खाकर घूमने निकले थे. इसी दौरान हादसा हो गया. हादसे के बाद परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटनास्थल पर पहुंची पीयूष की मां बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं.

–

एसएनसी/एमएस

Share