Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार : नीतीश कुमार के 21 साल के कार्यकाल पर जदयू कार्यालय में दीपोत्सव, 24 नवंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

बिहार : नीतीश कुमार के 21 साल के कार्यकाल पर जदयू कार्यालय में दीपोत्सव, 24 नवंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

Patna, 23 नवंबर . बिहार के Chief Minister के रूप में नीतीश कुमार के 21 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा. इसके पूर्व संध्या पर Monday को Patna स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया.

इस मौके पर पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया और दीप जलाकर उत्सव मनाया गया. साथ ही आतिशबाजी भी की गई. कार्यक्रम में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस कार्यक्रम में बिहार Government के मंत्री निशांत कुमार, मंत्री लेशी सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद नीरज कुमार और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सहित कई नेता मौजूद रहे.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि जनता के विश्वास और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए Government के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस दौरान सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ Government निरंतर आगे बढ़ रही है.

उन्होंने बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनहित के प्रति प्रतिबद्ध इस यात्रा में जनता अपना आशीर्वाद और सहभागिता बनाए रखे, ताकि बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे.

वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं. महिलाएं मंगलाचरण गा रही हैं और सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा दौर लाया है, जिसमें सुशासन, विकास और सामाजिक एकता को महत्व मिला है.

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को क्लाइमेट लीडर और ग्लोबल थिंकर बताते हुए कहा कि उन्हें बेस्ट चीफ मिनिस्टर का अवॉर्ड भी मिला है.

उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के नाम में ही यूनाइटेड है और आज पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का भाव दिखाई दे रहा है. गांधी, लोहिया और अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना पार्टी की महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भीतर ऊर्जा और उत्साह है. सभी की इच्छा है कि Monday को मनाया जाने वाला सुशासन दिवस शानदार, जानदार और दमदार हो.

नीरज कुमार ने कहा कि जिस तरह दीपों और बिजली से पार्टी कार्यालय जगमगा रहा है, उसी तरह बिहार के हर घर को रोशन करने का काम किया गया है. यह पार्टी और Government के लिए सुकून की बात है.

–

एमएनपी/एमएस

Share