कांग्रेस ने जीवनभर अंबेडकर का विरोध किया, निधन के बाद भी नहीं दिया सम्मान : मनप्रीत सिंह बादल

चंडीगढ़, 23 नवंबर . भाजपा ने Monday को India रत्न भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस के पुराने बर्ताव को लेकर तीखा हमला बोला. पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने संविधान के मुख्य निर्माता को उनके जीवनकाल में और उनके निधन के बाद भी एक सोची-समझी रणनीति के तहत किनारे किया, उन्हें हराया और उनका अपमान किया.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने यहां मीडिया से बात करते हुए घोषणा की कि पंजाब भाजपा 26 नवंबर (संविधान दिवस) को संगरूर में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसके साथ ही, राज्य के हर जिले में भी कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि संवैधानिक मूल्यों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पार्टी ने बार-बार ऐसी साजिशें रचीं ताकि अंबेडकर संसद और निर्णय लेने वाली प्रक्रियाओं से दूर रहें. बादल ने कहा कि 1946 के संविधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि डॉ. अंबेडकर, जोगेंद्र नाथ मंडल के सामने चुनाव हार जाएं.
बाद में 1952 के Lok Sabha चुनावों में, कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए एनएस काजरोलकर को मैदान में उतारा. 1954 के भंडारा उपचुनाव में तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ प्रचार किया था.
बादल ने बताया कि India के पहले कानून मंत्री होने और अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री रखने के बावजूद, डॉ. अंबेडकर को महत्वपूर्ण कैबिनेट समितियों से बाहर रखा गया. आर्थिक नीतियों और पूर्वी Pakistan से आए दलित शरणार्थियों के पुनर्वास के मामलों में उन्हें नजरअंदाज किया गया. अंततः नीतिगत मतभेदों और ‘हिंदू कोड बिल’ को लेकर उन्हें 1951 में इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निधन के बाद दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार और 26 अलीपुर रोड पर स्मारक बनाने की अनुमति नहीं दी गई. नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली Governmentों ने उन्हें कभी ‘India रत्न’ नहीं दिया. इतना ही नहीं, 2006 की एनसीईआरटी की एक पाठ्यपुस्तक में उनके बारे में एक अपमानजनक कार्टून तक छपने दिया गया.
बादल ने बताया कि संविधान में किए गए कुल संशोधनों में से 75 संशोधन कांग्रेस के शासनकाल में हुए थे. उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर पहले संशोधन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगी रोक, 42वें संशोधन के जरिए किए गए संरचनात्मक बदलाव, आपातकाल (इमरजेंसी) लागू करने, और काका कालेलकर तथा मंडल आयोग की रिपोर्टों को दबाने का जिक्र किया.
–
एएसएच/वीसी


