Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘विकसित भारत’ का सफर गुरुओं की शिक्षाओं से होगा पूरा, नशे से दूर रहें युवा : पीएम मोदी

‘विकसित भारत’ का सफर गुरुओं की शिक्षाओं से होगा पूरा, नशे से दूर रहें युवा : पीएम मोदी

New Delhi, 23 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Monday को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली के लोक निवास में आयोजित विशेष शबद कीर्तन में शामिल हुए. Prime Minister मोदी ने यहां आयोजित शबद कीर्तन और गुरुवाणी का श्रवण किया.

Prime Minister मोदी ने कहा, “इस पवित्र माहौल में मैं गुरु नानक जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. मैं प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी नागरिकों को बधाई देता हूं. गुरु पर्व के इस पावन अवसर पर शबद कीर्तन में शामिल होने का मौका देने के लिए मैं एलजी तरनजीत सिंह संधू का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

Prime Minister ने कहा, “राष्ट्र और उसकी संस्कृति के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने की भावना पूरी सिख परंपरा की पहचान रही है. India के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी यह विरासत बिना किसी रुकावट के जारी रही. India ने सदियों तक विदेशी शासन झेला है. देश के इतिहास के सबसे कठिन दौर में भी हमारे गुरुओं ने राष्ट्र की रक्षा की लौ को जलाए रखा. आज जब हम विकसित India के विजन सहित बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहे हैं, तो यह सफर केवल हमारे गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों से मिलने वाली प्रेरणा और शक्ति के जरिए ही पूरा किया जा सकता है.”

Prime Minister ने अपने संबोधन में नशे की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “नशा आज हमारे समाज के सामने मौजूद एक बड़ी चुनौती है. जब कोई युवा नशे की लत का शिकार हो जाता है, तो पूरे परिवार के सपने टूट जाते हैं. यह जरूरी है कि देश का हर युवा नशे से दूर रहे, अपने सपने पूरे करे, शिक्षा हासिल करे, जीवन में आगे बढ़े और अपने परिवार तथा देश का नाम रोशन करे. इस प्रयास में परिवारों की भी बहुत अहम भूमिका है.”

Prime Minister ने कहा, “इस पवित्र माहौल में मैं गुरु नानक देव जी को नमन करता हूं. प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

लोक निवास में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित शबद कीर्तन के दौरान Prime Minister मोदी को सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, एलजी तरनजीत सिंह संधू, Union Minister अर्जुन राम मेघवाल और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. लोक निवास में आयोजित यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रहा. Prime Minister मोदी का लोक निवास पहुंचना भी खास रहा. यह पहली बार था जब कोई Prime Minister दिल्ली लोक निवास यानी उपGovernor के आवास पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम में पहुंचा हो.

उपGovernor तरनजीत सिंह संधू ने भी अपने संबोधन में इसका उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि संगत की ओर से Prime Minister का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इस कार्यक्रम में शिरकत की. मुझे बताया गया है कि इससे पहले दिल्ली के लोक निवास में कभी किसी Prime Minister ने ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है. उनका यहां आना दिल्ली के लोगों, खासकर सिख संगत के लिए बहुत गर्व की बात है.

–

एससीएच/एबीएम

Share