बंगाल में जनवरी से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू होगी, 1 फरवरी से मिलने लगेगी राशि

कोलकाता, 23 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government जनवरी 2027 से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करेगी. इसके तहत लाभार्थियों को पहली किस्त 1 फरवरी से मिलनी शुरू होगी. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Monday को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसकी घोषणा की.
योजना के तहत बेरोजगार स्नातकों और राज्य Government की ओर से संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को अगले 15 महीनों तक हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे. इस संबंध में प्रस्ताव को Monday दोपहर हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई.
Chief Minister ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “प्रक्रिया अगले साल जनवरी से शुरू होगी और लाभार्थियों को अगले साल 1 फरवरी से भुगतान मिलना शुरू हो जाएगा.” प्रस्ताव के अनुसार, गैर-स्नातक बेरोजगार युवाओं को शुरुआती 15 महीनों तक हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे.
Chief Minister ने कहा कि राज्य में 21 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. राशि हर महीने के दूसरे सप्ताह में लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी. हालांकि, एक परिवार के अधिकतम दो सदस्य ही इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र होंगे. अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लोग बेरोजगारी भत्ते के पात्र नहीं होंगे.
Chief Minister अधिकारी ने स्वीकार किया कि शुरुआती 15 महीनों के दौरान दी जाने वाली राशि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादे से कम होगी. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में बेरोजगार स्नातकों को हर महीने 3,000 रुपये और गैर-स्नातकों को 2,000 रुपये देने का वादा किया था.
अधिकारी ने कहा, “हम पर वित्तीय जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ है. इसलिए फिलहाल मैं घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक राशि देने में असमर्थ हूं. इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. मैं लाभार्थियों से 15 महीने का समय मांगता हूं. इसके बाद हम घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार भुगतान करेंगे.”
इससे पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस Government ने भी ‘युवा साथी’ नाम से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की थी. हालांकि, नई Government के सत्ता में आने के बाद इस योजना का नाम बदलकर ‘भरोसा’ कर दिया गया है.
–
डीएससी


