ईयर इंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

New Delhi, 23 नवंबर . वैश्विक राजनीति में किसी देश की पहचान केवल उसकी आर्थिक और सैन्य ताकत से नहीं बनती, बल्कि उसके नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है. बीते कुछ वर्षों में India ने वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका का विस्तार किया है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India के कूटनीतिक संपर्क, रणनीतिक साझेदारियां और अंतरराष्ट्रीय सक्रियता लगातार चर्चा में रही हैं. वर्ष 2026 में भी वैश्विक लोकप्रियता के सर्वेक्षण से लेकर विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित सम्मानों तक, Prime Minister मोदी की अंतरराष्ट्रीय पहचान के कई पहलू सामने आए हैं.
अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर में Prime Minister मोदी शीर्ष स्थान पर रहे हैं. 2 से 8 मार्च 2026 के बीच किए गए सर्वेक्षण में उन्हें 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली. इस सूची में स्विट्जरलैंड के President गाइ पार्मेलिन और दक्षिण कोरिया के President ली जे-म्युंग 62 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे. अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप को 39 प्रतिशत और फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों को 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली.
इससे पहले जुलाई 2025 में भी पीएम मोदी 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ सूची में पहले स्थान पर थे. अगस्त 2024 में उनकी रेटिंग 69 प्रतिशत दर्ज की गई थी. लगातार अलग-अलग सर्वेक्षणों में शीर्ष स्थान पर बने रहना उनकी Political लोकप्रियता को दर्शाता है.
Prime Minister मोदी की वैश्विक पहचान का एक महत्वपूर्ण पहलू उन्हें विभिन्न देशों की ओर से दिए गए प्रतिष्ठित सम्मान भी हैं. वर्ष 2026 में इजरायल ने उन्हें मेडल ऑफ द नेसेट से सम्मानित किया. इसके बाद स्वीडन ने रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, नॉर्वे ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट और स्लोवाकिया ने ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस प्रदान किया.
इसी क्रम में इंडोनेशिया ने बिंटांग आदिपुरना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान ने ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक से उन्हें सम्मानित किया. इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें एग्रीकोला मेडल 2026 प्रदान किया. उज्बेकिस्तान के सम्मान के बाद उन्हें मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई. इन सम्मानों को India के साथ संबंधित देशों के बढ़ते संबंधों और कूटनीतिक सहयोग के संदर्भ में भी देखा जा रहा है.
वैश्विक राजनीति में India की बढ़ती अहमियत के पीछे उसकी विदेश नीति भी एक महत्वपूर्ण कारण है. अमेरिका और रूस के बीच तनाव, चीन की बढ़ती सामरिक ताकत और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच India ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न देशों के साथ संबंध बनाए रखने की नीति अपनाई है.
अमेरिका के साथ India की रक्षा, तकनीक और व्यापार साझेदारी मजबूत हुई है. वहीं, रूस के साथ रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में पुराने संबंध कायम हैं. यूरोपीय देशों के साथ भी India व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है.
India की इस नीति का उद्देश्य किसी एक शक्ति के खेमे तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग देशों के साथ अपने हितों के अनुरूप सहयोग करना है. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इसे रणनीतिक स्वायत्तता के रूप में देखा जाता है. इससे India को वैश्विक शक्ति संतुलन में अपनी स्वतंत्र भूमिका बनाए रखने का अवसर मिलता है.
Prime Minister मोदी की विदेश नीति में विकासशील देशों के साथ संबंधों को भी विशेष महत्व दिया गया है. अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों के साथ India खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा और विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ा रहा है.
India की जी-20 अध्यक्षता के दौरान ग्लोबल साउथ के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय चर्चा में प्रमुखता से उठाया गया था. India का प्रयास रहा है कि वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में विकासशील देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को भी उचित स्थान मिले. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूपीआई, वैक्सीन सहयोग और कृषि क्षेत्र में India के अनुभव ने भी उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद की है.
वर्ष 2026 के घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि India वैश्विक राजनीति में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. Prime Minister मोदी की लोकप्रियता, विभिन्न देशों से मिले सम्मान और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India की सक्रियता ने इस पहचान को मजबूती दी है.
–
डीएससी/एबीएम


