पहली भारत यात्रा पूरी कर बालेंद्र शाह काठमांडू रवाना, बाढ़ सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

New Delhi, 23 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर India आए नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने Monday को India की अपनी दो दिन की राजकीय यात्रा पूरी की और काठमांडू के लिए रवाना हो गए. मार्च में नेपाल के Prime Minister पद संभालने के बाद यह उनकी India की पहली यात्रा और पहला द्विपक्षीय दौरा था. उनका India दौरा 24 घंटे से कुछ अधिक समय का रहा, जिसके दौरान उन्होंने Prime Minister मोदी के साथ बातचीत की और President द्रौपदी मुर्मु से भी President भवन में मुलाकात की.
नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद India में नेपाल के राजदूत निश्चल नाथ पांडे, नेपाल में India के राजदूत सुधाकर दलेला और India Government तथा New Delhi स्थित नेपाली दूतावास के अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर बालेंद्र शाह को विदाई दी.
नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने India से विदा लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर Prime Minister नरेंद मोदी और India के लोगों का आभार जताया.
नेपाल के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister बालेंद्र शाह ने New Delhi स्थित President भवन में India की President द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नेपाल और India के बीच मैत्रीपूर्ण और घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचार साझा किए.”
Monday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में Prime Minister बालेंद्र शाह और Prime Minister मोदी के बीच बैठक हुई. इस दौरान व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, विकास साझेदारी, संपर्क व्यवस्था, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान बालेंद्र शाह ने अगस्त में भोटे कोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद India की ओर से दी गई मानवीय और तकनीकी सहायता के लिए Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त किया.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पर कहा, “Prime Minister Narendra Modi और नेपाल के Prime Minister बलेन्द्र शाह के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. उनकी बैठक में विस्तृत वार्ता, ‘पीएम गतिशक्ति’ पर प्रस्तुति और सम्मान में आयोजित कार्यकारी भोज शामिल रहा. नेपाली Prime Minister शाह ने अगस्त 2026 में भोटे कोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में आई बाढ़ के बाद India की मानवीय और तकनीकी सहायता के लिए Prime Minister मोदी को धन्यवाद दिया.”
दोनों नेताओं ने ‘विकसित India और समुन्नत नेपाल के लिए संयुक्त दृष्टि’ को अपनाया. इसका उद्देश्य भविष्य की जरूरतों के अनुरूप साझेदारी को मजबूत करना और दोनों देशों के लिए बेहतर भविष्य की दिशा तय करना है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा के दौरान व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, विकास सहयोग, संपर्क, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ जलवायु लचीलापन, आपदा प्रबंधन, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.
Prime Minister मोदी और पीएम बालेंद्र शाह ने मिलकर कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें India के धारचूला और नेपाल के धारचूला को जोड़ने वाला सड़क पुल तथा मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन (दूसरा चरण) शामिल है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संपर्क और सहयोग को मजबूत करना है. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को भी हरी झंडी दिखाई. यह India के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच चलने वाली एक सीमा-पार रेल सेवा है.
इसके अलावा, उन्होंने कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इनमें बनबसा में एक एकीकृत चेक पोस्ट, नेपाल के झापा में ग्रीनफील्ड तेल भंडारण टर्मिनल और कोशी प्रांत में 669 मेगावाट क्षमता वाली लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना शामिल हैं.
New Delhi यात्रा के दौरान India और नेपाल के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए. इनमें फोरेंसिक विज्ञान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सैटेलाइट संचार, पारंपरिक चिकित्सा और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है. इससे पहले दिन में President भवन के प्रांगण में नेपाली Prime Minister का औपचारिक स्वागत किया गया था. वहां Prime Minister Narendra Modi ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
–
एवाई/वीसी


