भोपाल में वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव की तैयारी जोरों पर

Bhopal , 23 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal स्थित Bhopal रेल मंडल में वंदे India ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा, इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं . आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल के Bhopal मंडल में वंदे India ट्रेनों के अनुरक्षण एवं रखरखाव के लिए Bhopal कोच फैक्ट्री प्रांगण में अत्याधुनिक मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से Bhopal मंडल में संचालित होने वाली वंदे India ट्रेनों के रखरखाव की सुविधाओं में वृद्धि होगी.
रेलवे बोर्ड द्वारा सात अक्टूबर 2025 को वंदे India ट्रेन मेंटेनेंस डिपो के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी. इसके पश्चात 13 जून 2026 से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया. इस परियोजना को सितंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से 6 नई अनुरक्षण लाइनें विकसित की जा रही हैं. इन लाइनों के निर्माण से वंदे India ट्रेनों का निरीक्षण एवं अनुरक्षण Bhopal में ही संभव हो सकेगा. इससे ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता में वृद्धि होगी तथा आधुनिक ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वर्तमान में रानी कमलापति स्थित डिपो में वंदे India ट्रेनों का केवल साप्ताहिक निरीक्षण किया जा रहा है.
प्रस्तावित नए मेंटेनेंस डिपो के निर्माण के बाद Bhopal में ही वंदे India ट्रेनों का मध्यम एवं दीर्घकालीन अनुरक्षण भी संभव हो सकेगा. इससे ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा अनुरक्षण संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी.
भारतीय रेल में एलएचबी कोचों से युक्त रेलगाड़ियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इसे देखते हुए उनके नियमित रखरखाव के लिए अतिरिक्त अनुरक्षण सुविधाओं का विकास भी आवश्यक है. इसी क्रम में निर्माणाधीन वंदे India मेंटेनेंस डिपो में एलएचबी रेकों के नियमित रखरखाव के लिए दो नई पिट लाइनों के निर्माण का भी प्रस्ताव किया गया है.
बताया गया है कि नई पिट लाइनों के विकसित होने से एलएचबी रेकों का नियमित अनुरक्षण कम समय में किया जा सकेगा. इससे एक ओर अधिक रेकों का रखरखाव सुगमता से संभव होगा, वहीं दूसरी ओर Bhopal जैसे प्रमुख स्टेशनों पर मौजूदा अनुरक्षण सुविधाओं पर दबाव भी कम होगा. मेंटेनेंस डिपो परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर हैं. इनमें वाशिंग पिट की मध्य दीवार की कास्टिंग, वाशिंग पिट की दाईं ओर की साइड फुटिंग की कास्टिंग, प्रशासनिक भवन का निर्माण, इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग बिल्डिंग की छत की शटरिंग एवं रीइन्फोर्समेंट बाइंडिंग तथा एसटीपी की दीवारों की कास्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं.
इस परियोजना के पूर्ण होने से Bhopal मंडल में वंदे India एवं एलएचबी रेकों के रखरखाव की क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही आधुनिक रेलगाड़ियों के अनुरक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित होने से रेल परिचालन की दक्षता और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी.
–
एसएनपी/एमएस


