Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

पाकिस्तान से बातचीत पर फिर छिड़ी बहस, सुरिंदर चौधरी ने भाजपा से मांगा जवाब

Pakistan से बातचीत पर फिर छिड़ी बहस, सुरिंदर चौधरी ने भाजपा से मांगा जवाब

जम्मू, 20 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के उपमुख्‍यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने Friday को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government से सवाल किया कि Pakistan के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को दिल्ली में एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने की इजाजत क्यों दी गई.

उन्होंने कहा कि जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पड़ोसी देश के साथ कूटनीति (बातचीत) का सुझाव दिया था, तब उन्हें देशद्रोही करार दिया गया था.

डिप्‍टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने से ​​बातचीत में कहा कि Pakistan के मंत्री के दौरे के लिए भाजपा को जवाब देना चाहिए, क्योंकि एनसी के लगातार बातचीत की वकालत करने के बावजूद भाजपा हमेशा पड़ोसी देश के साथ बातचीत करने के खिलाफ रही है.

यह याद दिलाते हुए कि Chief Minister उमर अब्दुल्ला और एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की Pakistan के साथ बातचीत की वकालत करने के लिए आलोचना की गई थी, डिप्टी सीएम ने कहा, “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी यही बात कही थी. वे कहते थे, “आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते और India को Pakistan के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए.”

चौधरी ने पूछा, “फारूक अब्दुल्ला ने भी कहा था कि Pakistan के साथ बातचीत करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. उस समय, उन पर अलगाववादियों और देशद्रोहियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया गया था. अगर आज Pakistan के मंत्री आ रहे हैं, तो आप उन्हें आने की इजाजत क्यों दे रहे हैं?”

डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कई कुर्बानियां दी हैं—पार्टी के मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता शहीद हुए हैं, फिर भी पार्टी ने हमेशा एक ही रुख रखा है कि Pakistan से बात किए बिना आगे बढ़ना नामुमकिन है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के हालात बिगड़ने के लिए वही देश जिम्मेदार है.”

उन्होंने कहा कि 1994 में जिनेवा में फारूक अब्दुल्ला ने जो विचार रखे थे, उन्हें आज सही माना जा रहा है.

तत्कालीन विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के एक प्रमुख सदस्य के रूप में अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में India के रिकॉर्ड का पुरजोर बचाव किया था और मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले Pakistan समर्थित प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया था.

चौधरी ने यह सवाल पूछा,”इसलिए, भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि जब हम (एनसी) ऐसी बातें कहते थे तो आप हमें देशद्रोही कहते थे. तो अब जब आप खुद ऐसा ही कर रहे हैं तो फिर आप क्या हुए?” साथ ही उन्होंने कहा कि असल मुद्दा यह नहीं है कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं. असली मुद्दा यह है कि अगर आप जम्मू-कश्मीर के हालात सुधारना चाहते हैं, अगर आप इस इलाके में शांति और स्थिरता चाहते हैं तो Pakistan के साथ बातचीत करना बहुत जरूरी है.”

–

एएसएच/वीसी

Share