Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

रेवंत रेड्डी के बयान से नाखुश कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी बोले- सत्ता के अहंकार में जनता की अनदेखी ठीक नहीं

रेवंत रेड्डी के बयान से नाखुश कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी बोले सत्ता के अहंकार में जनता की अनदेखी ठीक नहीं

रेवंत रेड्डी के बयान से नाखुश कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी बोले- सत्ता के अहंकार में जनता की अनदेखी ठीक नहीं

हैदराबाद, 20 नवंबर . तेलंगाना कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने Friday को Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी की उन टिप्पणियों पर पलटवार किया, जिनमें उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के भीतर असंतुष्ट विधायकों को निशाना बनाया था. मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा कि ऊंचे पदों पर बैठे नेताओं को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए.

राज गोपाल रेड्डी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, “उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे सत्ता के अहंकार में आकर मनमानी करते हैं तो जनता इसे बिल्कुल पसंद नहीं करेगी.”

विधायक ने कहा, “यह याद रखना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोग, जो शायद किस्मत से इस मुकाम तक पहुंच गए हैं, अगर वे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हैं, जनता की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं और एक दुर्भावनापूर्ण प्रशासन चलाते हैं तो न तो तेलंगाना की जनता और न ही इतिहास उन्हें कभी माफ करेगा.”

उन्होंने कहा, “मैं भगवान अयप्पा से प्रार्थना करता हूं कि वे इन प्रमुख नेताओं को सद्बुद्धि दें और आत्मचिंतन की क्षमता प्रदान करें, ताकि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ शासन कर सकें और अपने किए गए वादों को पूरा कर सकें.”

तेलंगाना कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने Chief Minister को चुनौती दी कि वे अपने दिल पर हाथ रखकर जवाब दें कि क्या उनकी Government वास्तव में भ्रष्टाचार मुक्त है.

सड़क और भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के भाई, राज गोपाल रेड्डी, Chief Minister रेवंत रेड्डी द्वारा Thursday को सिद्दिपेट में एक जनसभा के दौरान की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

Chief Minister ने संभवतः पार्टी के असंतुष्ट विधायकों को निशाना बनाते हुए टिप्पणी की कि ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘पागल कुत्तों’ ने काट लिया है और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मानसिक अस्पताल ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं जो सार्वजनिक रूप से राज्य Government की आलोचना करते हैं, जबकि निजी तौर पर वे Government की उपलब्धियों की तारीफ करते हैं.

Chief Minister ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा संभवतः विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी और अनिरुद्ध रेड्डी की ओर था, जिन्होंने हाल ही में राज्य Government की आलोचना की थी.

राज गोपाल रेड्डी ने विकास निधि के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रेवंत रेड्डी, उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्का और मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी पर तीखा हमला बोला.

अनिरुद्ध रेड्डी ने राज्य Government के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उनके आचरण से राज्य में कांग्रेस Government की छवि खराब हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government के अधिकारी बिल पास करने के बदले ठेकेदारों से भारी कमीशन की मांग कर रहे हैं.

–

एएसएच/वीसी

Share