Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बलूचिस्तान में नाबालिग छात्र समेत दो नागरिकों की हत्या, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

बलूचिस्तान में नाबालिग छात्र समेत दो नागरिकों की हत्या, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

क्वेटा, 21 नवंबर . Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत में आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं जारी हैं. इसी बीच प्रमुख मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने Saturday को दो नागरिकों की गैर-न्यायिक हत्या का मामला सामने रखा, जिनमें एक 14 वर्षीय छात्र भी शामिल है.

बीवाईसी के अनुसार, कंबर नाम के 14 साल के छात्र का क्षत-विक्षत शव 12 नवंबर को तुम्प क्षेत्र के कोलाहू इलाके में एक नदी के पास मिला. संगठन का दावा है कि वह दो महीने से अधिक समय से लापता था.

बीवाईसी का कहना है कि तीन सितंबर को जब कंबर मंद से ‘टुम्प’ जा रहा था, तब उसे Pakistan की फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) ने जबरन हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला.

संगठन ने कहा, “किशोर कंबर की हत्या इस बात का संकेत है कि बलूचिस्तान में आम बलूच लोगों की सुरक्षा और स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है. हर दिन कोई न कोई परिवार अपने प्रियजन को खो रहा है, कोई युवा जीवन खत्म हो रहा है और जबरन गुमशुदगी, हत्याओं तथा शव मिलने की घटनाओं की सूची लंबी होती जा रही है, जबकि जवाबदेही लगभग नहीं है.”

बीवाईसी ने कहा कि ऐसे मामलों से बलूच परिवारों के मन में यह सवाल उठता है कि उनकी जान और सुरक्षा की कितनी अहमियत है. संगठन के अनुसार, किसी भी बच्चे को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहिए और किसी परिवार को बिना जवाब या न्याय के अपने प्रियजन को नहीं खोना चाहिए.

एक अलग घटना में, ताहिर नामक एक अन्य नागरिक का शव पिछले महीने ‘तर्बत’ के ‘शेवानी कौर’ इलाके में मिला था. बीवाईसी का आरोप है कि ताहिर को Pakistan समर्थित कथित ‘डेथ स्क्वाड’ की ओर से जबरन गायब किए जाने के कुछ घंटों बाद उसका शव बरामद हुआ.

संगठन के मुताबिक, ताहिर की हत्या के बाद इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई और उसके हाथ में एक पिस्तौल रख दी गई. हालांकि, उसके शरीर पर यातना के निशान इस दावे से मेल नहीं खाते थे.

इस घटना की निंदा करते हुए बीवाईसी ने कहा, “एक ऐसे युवा शिक्षक की हत्या, जिसने अपना जीवन बच्चों को शिक्षा देने और अपने परिवार का सहारा बनने में लगाया, जीवन और मानवीय गरिमा के मूल अधिकार का गंभीर उल्लंघन है.”

मानवाधिकार संगठन ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन), अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं और अन्य संबंधित संगठनों से अपील की है कि वे बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी, गैर-न्यायिक हत्याओं और फर्जी मुठभेड़ों के मामलों का संज्ञान लें.

संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह भी आग्रह किया कि वह Pakistan के अधिकारियों पर दबाव बनाए ताकि इन घटनाओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके तथा दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके.

–

एवाई/वीसी

Share