Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

मुझे भाजपा परिवार में स्थान और सम्मान देने के लिए धन्यवाद : युजवेंद्र चहल

मुझे भाजपा परिवार में स्थान और सम्मान देने के लिए धन्यवाद : युजवेंद्र चहल

New Delhi, 21 नवंबर . भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ गए हैं. भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) नियुक्त किया है.

यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई है. पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

चहल ने भाजपा का आभार जताते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, मुझे भाजपा परिवार में स्थान और सम्मान देने के लिए मैं Prime Minister Narendra Modi जी, गृह मंत्री अमित शा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का हृदय से धन्यवाद करता हूं.

भाजपा ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं. साथ ही कुछ लोगों को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है. इन नियुक्तियों में Odisha के प्रो. अद्वैत चरण नायक, दिल्ली के युजवेंद्र सिंह चहल और उत्तर प्रदेश की एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है.

इस बीच, असम के जोगेन मोहन, Odisha की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, Maharashtra के बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के डॉ. अर्जुन सहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा, राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार को जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है.

India की तरफ से 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेल चुके चहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 217 विकेट अपने नाम किए हैं. वह आखिरी बार अगस्त 2023 में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे.

–

आरएसजी/वीसी

Share