पीएम मोदी के 25 साल के सफर की झलक है ‘कुछ कही, कुछ अनकही’: अमिताभ सिन्हा

New Delhi, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के Political सफर और शासन पर लिखी गई किताब ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ इन दिनों चर्चा में है. इस किताब के लेखक अमिताभ सिन्हा ने दिल्ली में किताब के बारे में बात की और बताया कि यह किताब Prime Minister मोदी के नेतृत्व को करीब से देखने का एक अनुभव है.
लेखक ने इस किताब में पार्टी के महासचिव रहने के दिनों से लेकर Gujarat के Chief Minister और फिर Prime Minister के रूप में मोदी के कार्यकाल तक के अपने अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल में उन्होंने Prime Minister की रोजमर्रा की योजनाओं, उनके काम करने के तरीके और बड़े फैसले लेने की शैली को बहुत करीब से देखा है.
अमिताभ सिन्हा ने से बात करते हुए कहा, “उनके बारे में एक बात है जिसे आपको हमेशा याद रखना चाहिए, किसी भी चीज को एक एजेंडा न बनाएं. अगर वह कुछ अच्छा कर रहे हैं तो उसकी तारीफ करें. नकारात्मकता न लाएं. हमने कभी नकारात्मकता नहीं फैलाई. हमने हमेशा अच्छी चीजों को अच्छा और गलत चीजों को गलत कहा है. शायद यही वजह है कि इतने साल तक हमारा रिश्ता कायम रहा है. आज भी मैं यह किताब लिख पाया हूं, और गृह मंत्री अमित शाह जी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इसे लॉन्च किया. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.”
उन्होंने बताया, “पिछले 25 साल में मैंने उनकी रोजमर्रा की योजनाओं, उनके काम और बड़े फैसले लेने के उनके तरीके को करीब से देखा है. मैं इन सब चीजों के बारे में छोटी-छोटी कहानियां लिखता था और कई बातें अपनी डायरी में दर्ज करता था. अब मैंने अपने उन्हीं अनुभवों को इस किताब में पिरोया है.”
सिन्हा ने कहा कि किताब में कुछ ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं हैं, जो दिखाती हैं कि कैसे Prime Minister ने अपने अनुभवों से सीखा और आगे बढ़े, कैसे उन्होंने योजनाएं बनाईं और उनमें आम जनता को शामिल किया. इसमें उनकी लीक से हटकर सोचने की क्षमता यानी आउट-ऑफ-द-बॉक्स थिंकिंग के बारे में भी बताया गया है.
उन्होंने कहा कि मोदी जब पार्टी संगठन में काम कर रहे थे, तब भी उनका काम करने का तरीका अलग था. वे छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते थे, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते थे और हर काम को एक लक्ष्य के साथ पूरा करते थे. Gujarat के Chief Minister के रूप में उन्होंने शासन में इसी शैली को आगे बढ़ाया और Prime Minister बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर उसका विस्तार किया.
–
एससीएच/वीसी


