पाकिस्तान के सिंध में नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण पर मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

इस्लामाबाद, 20 नवंबर . Pakistan के सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान जिले में 13 वर्षीय हिंदू लड़की के अपहरण को लेकर एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार संगठन ने Friday को गंभीर चिंता व्यक्त की. संगठन ने चेतावनी दी कि देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते उत्पीड़न के बीच लड़की के जबरन धर्मांतरण और विवाह का खतरा बना हुआ है.
वॉयस ऑफ Pakistan माइनॉरिटी (वीओपीएम) ने Pakistan Government और स्थानीय प्रशासन से अपील की कि लापता लड़की बीबी मेघवार का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उसे सुरक्षित उसके परिवार के पास वापस लाया जाए. संगठन ने कहा कि परिवार को डर है कि लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह के लिए मजबूर किया जा सकता है.
वीओपीएम ने एक बयान में कहा, “टंडो मुहम्मद खान का एक परिवार अपनी लापता बेटी की खबर का इंतजार कर रहा है और चाहता है कि प्रशासन जल्द जवाब दे. 13 वर्षीय हिंदू लड़की बीबी मेघवार का 10 नवंबर को हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था. परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की मांग कर रहा है. प्रशासन को पता लगाना चाहिए कि वह कहां है, उसकी स्थिति क्या है और उसके साथ क्या हुआ.”
संगठन ने लड़की के पिता की ओर से Police को दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि 10 नवंबर की रात ‘नौन मील स्टॉप’ इलाके में एक घर में रिश्तेदार और गांव के लोग इकट्ठा थे. इसी दौरान कई हथियारबंद लोग वहां पहुंचे.
पिता के अनुसार, आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों पर बंदूक तान दी और किसी भी तरह की दखलअंदाजी करने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वे नाबालिग को जबरन एक सफेद कार में बैठाकर ले गए. वीओपीएम के मुताबिक, पिता ने आरोपियों में से दो की पहचान वाहिद और नवीद के रूप में की है.
संगठन ने कहा कि केवल प्रशासनिक आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं. उसने कहा कि मामले में वास्तविक कार्रवाई होनी चाहिए, जिसमें लड़की का पता लगाना, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसी भी तरह के दबाव या जबरदस्ती की जांच करना और परिवार को जांच से जुड़ी सही जानकारी देना शामिल है.
वीओपीएम ने कहा, “अधिकारियों का आकलन उनके वादों से नहीं, बल्कि उनके काम से होना चाहिए. जरूरी है कि उपलब्ध सुरागों पर कार्रवाई की जाए, बीबी की उम्र और पहचान की पुष्टि की जाए, किसी भी संभावित दबाव या जबरदस्ती की जांच की जाए और परिवार को सत्यापित जानकारी दी जाए.”
इस महीने की शुरुआत में भी संगठन ने Pakistan में एक अन्य नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले पर चिंता जताई थी. संगठन ने कहा था कि देश में बढ़ते अत्याचारों के बीच अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चे विशेष रूप से असुरक्षित हैं.
वीओपीएम के अनुसार, 14 वर्षीय बिंदिया कुमारी, जो नौवीं कक्षा की छात्रा है, वह अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और बाल विवाह के आरोपों से जुड़े विवाद में फंस गई है. संगठन का कहना है कि इस मामले ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर Pakistan के दावों और जमीनी सच्चाई के बीच के अंतर को उजागर किया है. वहीं, बिंदिया का परिवार न्याय और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग कर रहा है, जबकि कुछ विधायकों ने भी अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं.
–
एवाई/वीसी


