Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

ड्रग तस्करी के खिलाफ अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त

ड्रग तस्करी के खिलाफ अनंतनाग Police की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त

अनंतनाग, 23 नवंबर . ड्रग तस्करी और उससे होने वाली अवैध कमाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग Police ने बिजबेहरा में एक कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.10 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है.

Police ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति शोपियां के मेलहूरा निवासी गुलाम नबी अलाई की है. वह हबीबुल्लाह अलाई का बेटा है और इलाके का कुख्यात ड्रग तस्कर माना जाता है. यह जब्ती बिजबेहरा Police स्टेशन द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है.

Police ने बताया कि इस मामले में वित्तीय जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने ड्रग तस्करी से हुई अवैध कमाई से संपत्ति बनाई थी. जब्त की गई संपत्ति में बिजबेहरा के सेमथन (हमजेहपोरा) में एनएच-44 के किनारे स्थित एक दो-मंजिला कमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल है. इस कॉम्प्लेक्स में पांच दुकानें और पांच कमरे हैं.

Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है. वह लंबे समय से ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अवैध व्यापार से कमाए गए पैसों को संपत्ति में बदल रहा था. Police की वित्तीय जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई.

अनंतनाग Police ने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग तस्करी के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने और अवैध ड्रग व्यापार से कमाई गई संपत्ति को निशाना बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है. Police का उद्देश्य सिर्फ तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई के स्रोत को भी खत्म करना है, ताकि वे दोबारा इस धंधे में न लौट सकें.

ड्रग तस्करी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है. खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है. ऐसे में Police ड्रग सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई से तस्करों में डर पैदा होगा और अन्य लोगों को भी इस अवैध धंधे से दूर रहने का संदेश मिलेगा.

–

एससीएच/वीसी

Share