राष्ट्रपति मुर्मु और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर की चर्चा

New Delhi, 23 नवंबर . India दौरे पर आए नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने Monday को New Delhi स्थित President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने India और नेपाल के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बैठक में President मुर्मु ने कहा कि India और नेपाल के बीच अनूठे और बहुआयामी रिश्तों की मजबूत नींव दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है.
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि Prime Minister बालेंद्र शाह ने President द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने नेपाल और India के बीच मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए.
भारतीय President सचिवालय ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि President ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का आधार साझा सांस्कृतिक विरासत और जनता के बीच लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्ते हैं.
इससे पहले दिन में Prime Minister बालेंद्र शाह ने New Delhi के हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान बालेंद्र शाह ने अगस्त में भोटे कोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद India की ओर से दी गई मानवीय और तकनीकी सहायता के लिए Prime Minister मोदी का आभार भी व्यक्त किया.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister मोदी और Prime Minister बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. इस दौरान ‘Prime Minister गतिशक्ति’ परियोजना पर प्रस्तुति भी दी गई और नेपाल के Prime Minister के सम्मान में कार्यकारी भोज का आयोजन किया गया.
दोनों नेताओं ने ‘विकसित India और समुन्नत नेपाल के लिए संयुक्त दृष्टि’ को भी अपनाया. यह दस्तावेज भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा देने और बेहतर भविष्य का रोडमैप तैयार करने का काम करेगा.
चर्चा में जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता बढ़ाने, आपदा प्रबंधन, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाएं, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.
इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
नेपाल के Prime Minister ने बैठक से पहले New Delhi स्थित राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा. इससे पहले President भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां Prime Minister Narendra Modi ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
–
एवाई/वीसी


