प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पीएम मोदी को दिया नेपाल आने का न्योता

New Delhi, 23 नवंबर . नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने पीएम मोदी और भारतवासियों को नेपाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों पर घूमने का न्योता दिया है. Monday को राष्ट्रीय राजधानी में हुई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने मित्र India को सम्मान के साथ निमंत्रण दिया.
Prime Minister शाह ने मंच से कहा, “मैं आपको नेपाल आने के लिए दिल से न्योता देता हूं, जो मुक्तिनाथ भगवान, हिमालय की गोद में बसे श्री पशुपतिनाथ, तराई के मैदानों में माता जानकी, जनकजी, जीवित देवी कुमारी और शांति के अग्रदूत गौतम बुद्ध की जन्मभूमि है.”
उन्होंने नेपालवासियों की तरफ से Prime Minister Narendra Modi को भी नेपाल आने का न्योता दिया.
उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल और India की दोस्ती दोनों देशों की खुशहाली पक्की करेगी. “हमारी दोस्ती ऐसी हो कि भरोसा पहाड़ों जितना मजबूत हो, सहयोग नदियों जितना लगातार बहता रहे, और हमारे साझे आसमान के नीचे दोनों देशों की खुशहाली कभी खत्म न हो.”
इससे पहले पीएम मोदी ने भी नेपाल के साथ India के रिश्तों को विश्वास का अटूट रिश्ता बताया. उन्होंने कहा, “India और नेपाल के बीच सिर्फ पड़ोसी देशों का रिश्ता नहीं है, बल्कि दोनों का इतिहास, संस्कृति और परंपराएं भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते हैं.”
उन्होंने 2018 में अपनी जनकपुर यात्रा को याद करते हुए कहा, “वहां मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं.” उन्होंने कहा कि India और नेपाल के संबंधों की यही खासियत दोनों देशों को करीब लाती है.
पीएम ने कई अहम घोषणाएं कीं और 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के ‘डेवलपमेंट को-ऑपरेशन पैकेज’ की घोषणा करते हैं.”
इससे पहले हैदराबाद हाउस में दोनों देशों की अहम बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. फॉरेंसिक विज्ञान में सहयोग, Police प्रशिक्षण, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग समेत 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए.
सबसे अहम पल वह रहा, जब सरयू-कमला Express Train को दोनों प्रधानमंत्रियों ने हरी झंडी दिखाई. यह रेल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को माता सीता के जनकपुर से जोड़ेगी.
–
केआर/


