Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

मेरा एल्गोरिदम मुझे अजनबियों के रिश्तों में उलझा रहा है, करण जौहर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

मेरा एल्गोरिदम मुझे अजनबियों के रिश्तों में उलझा रहा है, करण जौहर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

Mumbai , 24 नवंबर . फिल्ममेकर करण जौहर social media के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखते हैं. Tuesday को उन्होंने बताया कि इन दिनों social media एल्गोरिदम उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर डाल रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनका एल्गोरिदम उन्हें उन लोगों के रिश्तों में भी इमोशनली उलझा रहा है, जिन्हें वो जानते तक नहीं हैं.

करण लिखते हैं, “मेरा एल्गोरिदम मुझे उन लोगों के रिश्तों में उलझा रहा है, जिन्हें मैं जानता तक नहीं हूं. साथ ही, मुझे वो जीतें खरीदने का भी मन कर रहा है, जिनकी मुझे जरूरत नहीं है और अब मुझे गुस्सा आ रहा है, क्योंकि उसके लिए मैं कुछ कर भी नहीं सकता सीधे शब्दों में कहूं तो मेरे फीड को एक थेरेपिस्ट की जरूरत है.”

करण जौहर की बात करें तो हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम अपने India दौरे के दौरान Mumbai स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस पहुंचे थे, जहां करण जौहर, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने उनका स्वागत किया था.

इस दौरान करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की क्लिप्स दिखाईं, जिसमें उन्होंने सॉन्ग ‘बोले चूड़ियां’ और ‘शावा शावा’ जैसे गानों पर डांस परफॉर्मेंस भी हुई थी. करण ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि फिल्म के 25 साल पूरे होने के करीब पहुंचते वक्त ये क्लिप्स दिखाते हुए वे भावुक हो गए थे.

करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कभी खुशी कभी गम 14 दिसंबर को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रहा है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. परिवार, परंपराओं और रिश्तों के जुड़ने-बिखरने की इस कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और यह बड़ी हिट साबित हुई थी, हालांकि फिल्म के गाने और इसके कुछ क्लिप्स आज भी social media पर वायरल रहते हैं.

–

एनएस/वीसी

Share